फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

दूसरे दिन भी गड्ढ़े में रहे किसान, आज डीएम से मिलेंगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
दूसरे दिन भी गड्ढे में रहे किसान, आज डीएम से मिलेंगे
विज्ञापन

लोनी। मंडोला समेत छह गांव के किसान बढ़े मुआवजे की मांग पूरी नहीं होने पर आवास विकास के सामने प्रदर्शन कर रहे किसान बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी गड्ढे में रहे। बारिश में भी वह बाहर नहीं निकले। अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने किसानों से बात की और धरना खत्म करने की अपील की, लेकिन वह नहीं माने। किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को डीएम से मिलेगा।
किसान नेता नीरज त्यागी ने बताया कि दो दिन बीत गए प्रशासन ने किसानों के लिए कोई सुविधा नहीं दी है। प्रशासन ने एक पानी का टैंकर भिजवाया था। जिसमें पानी गंदा था। इसके चलते किसानों ने अपने गांव से पानी मंगवाया। वहीं शौचालय के लिए एक गाड़ी भेजी थी। जो बहुत गंदी है। किसानों को धूप और पानी से बचाने को टेंट की व्यवस्था नहीं की है। बुधवार रात लाइन में फॉल्ट आने के बहाने किसानों की बिजली दो घंटे तक काट दी।
विज्ञापन

अब तीन कृषि कानून के खिलाफ भी धरना
किसान नेता नीरज त्यागी ने बताया कि करीब पांच सालों से मंडोला समेत छह गांव के किसान आवास विकास के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते आए हैं। अब धरने पर बैठे किसान बढ़े मुआवजे की मांग के साथ-साथ कृषि कानून के खिलाफ भी प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशासन किसानों की बढ़े मुआवजे की मांग के साथ-साथ कृषि कानून पर भी बात करें। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि कानून को संसोधित करना चाहती है। किसानों से भी गुहार लगाई है कि किसान सरकार के संशोधन कानून पर अपनी सहमति जताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सदस्य प्रतिनिधिमंडल मिलेगा
किसानों ने बताया कि दोपहर के समय एडीएम रितु सुहास, लोनी एसडीएम शुभांगी शुक्ला, एसपी देहात डॉ. ईरज राजा समेत अन्य पुलिस के अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे। बरसात होने पर सभी आवास विकास कार्यालय में चले गए। अधिकारियों ने कुछ किसानों को कार्यालय में बुलाया। यहां अधिकारियों ने अनशन और समाधि का प्रदर्शन खत्म कर डीएम से वार्ता करने को कहा। किसानों ने अनशन खत्म नहीं करने को कहा है। किसानों ने अनशन पर रहकर शुक्रवार को डीएम से वार्ता करने पर सहमति जताई है। सुबह पांच किसान महेंद्र सिंह त्यागी, रामेश्वर त्यागी, नीरज त्यागी, नवीन गुप्ता, अमित त्यागी डीएम से मिलेंगे। लोनी एसडीएम ने बताया कि किसानों से वार्ता की गई है। 11 बजे डीएम से वार्ता करने किसान गाजियाबाद जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed