फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

महिलाओं की कहासुनी में युवक की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
महिलाओं की कहासुनी में युवक की हत्या
विज्ञापन

साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शहीदनगर डी ब्लॉक में बृहस्पतिवार रात को दो पड़ोसी महिलाओं में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष चाकू और डंडे लेकर दूसरे के घर पहुंच गए। पिता-पुत्रों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर घायल कर दिया। बीच बचाव करने आई युवक की भाभी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। जहां युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी भाभी का इलाज चल रहा है। परिजनों ने साहिबाबाद थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
साहिबाबाद के शहीदनगर डी ब्लॉक में आबिद परिवार के साथ रहते थे। मजदूरी कर वह परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके भाई शाहिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार शाम को आबिद परिवार के साथ घर पर था। इस दौरान घर के सामने रहने वाले शकील की पत्नी से भाई की पत्नी की कहासुनी हो गई। इस पर शकील, उसके बेटे आसिफ, तसलीम, आरिफ गाली-गलौज करने लगे। इस पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच बचाव करा दिया। आरोप है कि रात करीब आठ बजे शकील की पत्नी फिर से गाली-गलौज करने लगी। इसके आबिद ने विरोध कर दिया। आरोप है कि तभी शकील, आरिफ, तसलीम और आसिफ हाथ में डंडे और चाकू लेकर घर में घुस गए। सभी ने आबिद और भाभी पर हमला कर दिया। शकील और तसलीम ने आबिद को पकड़ लिया। आसिफ व आरिफ ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। बीच बचाव करने के लिए शाहिद की पत्नी शबाना पहुंची तो उस पर भी जानलेवा हमला किया। सूचना पाकर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ साहिबाबाद आलोक दुबे, एसएचओ नागेंद्र चौबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायल को परिजनों की मदद से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान आबिद की मौत हो गई। जबकि घायल शबाना का अभी इलाज चल रहा है। उन्होंने साहिबाबाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप
पीड़ित परिजनों की ओर से पहले मामले में साहिबाबाद थाने पहुंचकर घर के पास से गुजर रही महिला और युवतियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर विवाद की तहरीर दी गई। इसमें आबिद पर चाकू और डंडे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या करने का आरोप लगाया गया। आरोप है कि परिजनों से पुलिस देर रात को तहरीर बदलवा ली। उधर, पुलिस ने छेड़छाड़ के विरोध में विवाद होने की बात से इंकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि महिलाओं में कहासुनी के बाद विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मच गई चीख-पुकार
घर में आरोपियों के घुसने के बाद चाकू और डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान चीख पुकार मच गई। इसके बाद भी आरोपियों ने ताबड़तोड़ चाकू से वार कर आबिद को लहूलुहान कर दिया। हंगामे और शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान आरोपी मौके सेे भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन को हिरासत में ले लिया है। सीओ साहिबाबाद आलोक दुबे ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। आसिफ की तलाश की जा रही है। मौके पर एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

क्या कहते हैं अधिकारी
शहीदनगर में दो पड़ोसी महिलाओं में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरेे पक्ष के घर पहुंचकर चाकू और डंडे से वार कर दिया। इसमें एक युवक और एक महिला घायल हो गई। युवक की मौत हो गई। जबकि महिला का इलाज चल रहा है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर हत्या और जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक की तलाश जारी है। - ज्ञानेेंद्र सिंह, एसपी सिटी सेकेंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed