फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

100 से अधिक सोसायटी में चल रहा विवाद, अब सुलझने की बंधी आस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
100 से अधिक सोसायटी में चल रहा विवाद, अब सुलझने की बंधी आस
विज्ञापन

साहिबाबाद। शहर के करीब 100 से अधिक सोसायटियों में विवाद चल रहा है। समय से एओए चुनाव न होने के कारण अव्यवस्था बढ़ती जा रही है। ऐसे में डिप्टी रजिस्ट्रार के एक दिन शहर में मौजूदगी से इन विवादों और समस्याओं के दूर होने की उम्मीद बंधी है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों द्वारा 15 जुलाई के बाद डिप्टी रजिस्ट्रार के बैठने की उम्मीद जताई जा रही है।
लंबे समय से जिन सोसायटियों में अधिकारी की मौजूदगी न होने की वजह से चुनाव नहीं हो सके हैं, अब ऐसी सोसायटी में चुनाव की राहें खुलेंगी। पिछले डेढ़ वर्ष में कोरोना काल की वजह से मेरठ से गाजियाबाद आकर चुनाव करा पाना डिप्टी रजिस्ट्रार के लिए भी मुश्किल था। इन सबकी वजह से विभिन्न अपार्टमेंट मसलन एक्सप्रेस गार्डन, एटीएस एडवांटेज, शिप्रा विस्टा, सुपरटेक आइकॉन इंदिरापुरम, केडीपी ग्रांड सवाना, केडब्लूए सृष्टि, शिखर एंक्लेव आदि विभिन्न सोसायटियों में चुनाव न होन की वजह से समस्याएं उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन

फेडरेशन ने डिप्टी रजिस्ट्रार का कार्यालय इंदिरापुरम में खुलवाने की मांग की
फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन ऑफ अपार्टमेंट ऑनर्स के संरक्षक आलोक कुमार मंगलवार को जिलाधिकारी राकेश सिंह से मिले। जिलाधिकारी से मिलकर आलोक कुमार ने उन्हें ज्ञापन के जरिए सोसायटियों में चुनाव कराने के लिए 20 चुनाव अधिकारी नियुक्त करने के साथ ही डिप्टी रजिस्ट्रार का ऑफिस इंदिरापुरम में खुलवाने की मांग की। जिलाधिकारी ने फेडरेशन के इस मांग पर अपनी मुहर लगा दी है। आलोक कुमार ने बताया कि डिप्टी रजिस्ट्रार इंदिरापुरम स्थित जीडीए के जोनल ऑफिस में बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले लोग
शहर के करीब 100 अपार्टमेंट ऐसे हैं, जहां समय से चुनाव नहीं हो पा रहा है और कई ऐसे अपार्टमेंट हैं, जहां पिछले छह साल से एक ही बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट का आधिपत्य है। वर्तमान में भी कई एओए कोरोना काल का हवाला देकर चुनाव नहीं करा रही, जिसकी वजह से दिक्कतें आ रही हैं। डिप्टी रजिस्ट्रार यहां बैठेंगे तो इन सभी परेशानियों से निजात मिलने की उम्मीद है। आलोक कुमार, संरक्षक, एओए फेडरेशन
पिछले कई वर्षों से हमारी सोसायटी में बिल्डर मैनेजमेंट के साथ विवाद चल रहा है। पिछले दिनों एओए चुनाव को लेकर भी बखेरा खड़ा हुआ था, जिसके बाद सोसायटी का खाता सीज कर दिया गया है। इसकी वजह से सोसायटी में मेंटेनेंस कार्य कराना मुश्किल हो रहा है। अब डिप्टी रजिस्ट्रार यहां बैठेंगे तो मामला सुलझने की उम्मीद है। अरुण रॉय, शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी
हमारी सोसायटी में कई वर्षों से एओए चुनाव नहीं हुए हैं। इसको लेकर हम कई बार मेरठ की दौड़ लगा चुके हैं। डिप्टी रजिस्ट्रार ने चुनाव के आदेश भी किए हुए हैं, लेकिन कोई अधिकारी चुनाव कराने नहीं आ रहा जिसकी वजह से सोसायटी में सुरक्षा से लेकर मेंटेनेंस तक की असुविधा बनी हुई है। संदीप गुप्ता, शिखर एंक्लेव

हमारी सोसायटी में कोर्ट के आदेश पर चुनाव रद्द हो गए थे और डिप्टी रजिस्ट्रार की मौजूदगी में चुनाव होने थे लेकिन पिछले छह माह से वह यहां आने का समय ही नहीं निकाल सके, ऐसे में सोसायटी में चुनाव नहीं हो सका है। अब डिप्टी रजिस्ट्रार के आने से चुनाव होन की उम्मीद है। पीयूष मिश्रा, विंडसर नोवा सोसायटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed