{"_id":"5d3760fc8ebc3e6c9f0f7ada","slug":"ghaziyabad-news-shahibabad-news-gbd1808338150","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम न होने पर गणेशपुरी में पार्षद की एंट्री पर बैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम न होने पर गणेशपुरी में पार्षद की एंट्री पर बैन
Wed, 24 Jul 2019 01:03 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
साहिबाबाद। गणेशपुरी इलाके में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने और पार्षद की अनदेखी के चलते लोगों में रोष है। विरोध के चलते गणेशपुरी युवा समिति के लोगों ने मंगलवार को इलाके में पार्षद पति की फोटो लगे नो एंट्री के बोर्ड लगाए हैं। लोगों का आरोप है कि जीत के बाद पार्षद और पार्षद पति इलाके में दो साल के अंदर मात्र दो से तीन बार ही आए हैं। फोन नहीं उठाते। बोर्ड लगाने का मुद्दा सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
गणेशपुरी इलाके में करीब पांच हजार लोग रहते हैं। लेकिन यहां रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर का पानी ओवरफ्लो होने से इलाके में आए दिन सड़कों पर पानी भरा रहता है। सफाई कर्मचारी इलाके में कभी-कभी ही साफ करने आते हैं। बी-ब्लॉक तिराहे के पास लगे लोहे के बिजली के खंभे पर बरसात के दौरान करंट उतरता है।
नगर निगम द्वारा पानी की लाइन तो बिछवाई है, लेकिन पानी बहुत ही गंदा आता है। इन समस्याओं से अलग कॉलोनी की सबसे बड़ी समस्या इलाके में बह रहे बड़े नाले का ओवरफ्लो होना है। मंदिर में भी पानी भर जाता है। पार्षद लोगों का फोन तक नहीं उठाती।
विज्ञापन
पार्षद पति का कहना
इलाके में कोई काम नहीं रुका है। सभी काम इलाके में समय-समय पर हो रहे हैं। उनके विरोधी इनके खिलाफ बोर्ड लगा रहे हैं। इलाके के सभी लोगों से समस्याओं पर बात होती है। - पवन रेड्डी, पार्षद पति
काम नहीं तो वोट नहीं
गणेशपुरी युवा समिति के पदाधिकारियों ने लोगों की सुनवाई नहीं करने पर पार्षद के प्रति अपना गुस्से का इजहार किया है। लोगों ने पार्षद के खिलाफ सोमवार को बी, सी और ई ब्लॉक समेत अन्य स्थानों पर (काम नहीं तो वोट नहीं, गणेशपुरी में आपकी नो एंट्री) का बोर्ड लगाया हैं। लोगों का कहना है कि पार्षद सुनीता रेड्डी को इलाके के लोगों ने उम्मीदों के साथ वोट किया था। लेकिन पार्षद लोगों के वादों पर खरा नहीं उतरे हैं। पार्षद कभी नजर नहीं आतीं, उनकी जगह कभी कभार उनके पति पवन रेड्डी ही दिखते हैं।
बरसात में इन लोगों के घरों में भरा पानी
हाल ही में हुई बरसात के बाद गणेशपुरी का नाला ओवरफ्लो हो गया था। नाला ओवरफ्लो होने से ज्ञानेंद्र चौहान, नीटू, सिग्रेेश्वर शर्मा समेत एक दर्जन लोगों के घरों में गंदा पानी भर गया था। लोगों का कहना है कि गणेशपुरी इलाके के पास बने नाले का निर्माण नहीं हुआ है। जबकि गणेशपुरी वार्ड-73 से पहले वाले वार्ड तक नाले का निर्माण हो चुका है। वहां लोगों को जलभराव की परेशानी नहीं होती है।
पार्षद को सड़क पर डिवाइडर बनाने के लिए अवगत कराया था। लेकिन पार्षद ने कोई सुनवाई नहीं की है। डिवाइडर नहीं बनने से आए दिन हादसे होते हैं। - जीतू बैसला
नगर निगम द्वारा इलाके में पानी की सप्लाई होती है। लेकिन पानी बहुत ही गंदा आता है। साफ पानी आने का इंतजार करना पड़ता है। - लखमीरी
आसपास के वार्ड वालों ने नाले का निर्माण करा दिया है। लेकिन वार्ड-73 के पार्षद इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। नाले का निर्माण हो जाए तो परेशानी खत्म हो जाएगी। - इंद्रावती
वार्ड-73 की पार्षद सुनीता रावत रेड्डी है। लेकिन सारा काम पार्षद का पति पवन रेड्डी ही देखते हैं। लोगों ने पार्षद को बड़ी उम्मीद के साथ वोट किया था। लोग पार्षद को देखना चाहते हैं - दीपक नारायण