फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

ठक-ठक गैंग ने व्यापारी की कार से एक लाख रुपये से भरा बैग उड़ाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
ठक-ठक गैंग ने व्यापारी की कार से एक लाख रुपये से भरा बैग उड़ाया
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र के राकेश मार्ग पर ठक-ठक गैंग के बदमाशों ने नेहरूनगर थर्ड निवासी व्यापारी सुभाष अग्रवाल की कार से एक लाख रुपये से भरा बैग उड़ा दिया। पीड़ित व्यापारी का आरोप है कि बाइक सवार बदमाशों ने कार में पंचर होने की बात कही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। खोजबीन के दौरान व्यापारी का खाली बैग घटनास्थल से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नेहरूनगर थर्ड में रहने वाले सुभाष अग्रवाल कारोबारी हैं। शुक्रवार शाम वह कार द्वारा नोएडा से लौट रहे थे। जब वह लालकुआं से होते हुए भाटिया मोड़ के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो युवकों ने कार में पंचर होने की बात कही। व्यापारी का कहना है कि अनहोनी घटना की आशंका के चलते उन्होंने कार नहीं रोकी। राकेश मार्ग पर पहुंचने पर वह टायर पंचर की दुकान पर रुके। वहां दुकान वाले ने देखा कि टायर में वाकई पंचर था। इसके बाद वह पंचर ठीक कराने लगे। सुभाष अग्रवाल का कहना है कि इसी बीच बदमाश उनकी कार में रखा बैग उड़ाकर ले गए। कार की खिड़की खुली देख उन्हें घटना का पता चला। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि बैग में एक लाख रुपये रखे थे।
विज्ञापन

रकम निकालकर बैग फेंक गए बदमाश : घटना का पता लगते ही काफी संख्या में व्यापारी व स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा ने भी मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की। खोजबीन के दौरान व्यापारी का बैग कुछ ही दूरी पर पड़ा मिला, लेकिन उसमें रखी रकम गायब थी। एसएचओ का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed