{"_id":"5fdcf4878ebc3ec14b28b24e","slug":"ghaziyabad-news-ghaziabad-news-gbd2104993152","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी में लगी आग, तीन गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी में लगी आग, तीन गाड़ियों ने पाया काबू
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र के बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार शाम पुराना इंजन ऑयल री-साइकिलकरने वाली फैक्टरी डीके इंडस्ट्री में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद फैक्टरी मालिक व कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र में दिनेश बजाज की डीके इंडस्ट्रीज के नाम से फैक्टरी है, जिसमें पुराने इंजन ऑयल री-साइकिल किया जाता है। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे फैक्टरी में अचानक आग लग गई। जिससे कर्मियों में भगदड़ मच गई। आसपास के लोग भी सड़क पर आकर खड़े हो गए। जानकारी मिलने पर शहर कोतवाली में स्थित फायर स्टेशन से एक गाड़ी भेजी गई, लेकिन आग बढ़ती गई। जिसे बाद दमकल की दो गाड़ियां और मौके पर भेजी गईं। तब जाकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी का कहना है कि आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।