फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

जीएसटीआर भरने की अतिम तारीख बढ़ने से राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
जीएसटीआर भरने की अंतिम तारीख बढ़ने से राहत
विज्ञापन

गाजियाबाद। वित्त मंत्रालय ने जीएसटीआर भरने की आखिरी तारीख को 31 अगस्त से बढ़ाकर 30 नवंबर कर दिया है। तीन महीने का समय मिलने से परेशान व्यापारियों को राहत मिली है, लेकिन उन्होंने रिटर्न भरने की प्रक्रिया को सरल करने की मांग भी की है। ऑनलाइन वार्षिक रिटर्न दाखिल करने में व्यापारियों को कई जटिलताओं का सामना करना पड़ रहा है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री तिलकराज अरोड़ा ने बताया कि तारीख बढ़ाए जाने से व्यापारियों को रिटर्न दाखिल करने का समय तो मिल गया है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने बताया कि जिले में 30 हजार से अधिक व्यापारी प्रक्रिया जटिल होने के कारण रिटर्न नहीं भर सके। ऑडिट रिपोर्ट के लिए डाटा मैच नहीं कर रहा है। जीएसटीआर के लिए जरूरी फार्म में भी तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, जिन्हें दूर किया जाना जरूरी है। महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान ने कहा कि व्यापारियों की सुविधा के लिए लगातार कार्यशाला आयोजित होनी चाहिए और व्यापारियों को प्रशिक्षित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में रखीं मांगें
संयुक्त व्यापार मंडल ने भी मंगलवार को बैठक कर जीएसटीआर में आ रही जटिलताओं को दूर करने की मांग की। रमतेराम रोड पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रवीण बत्रा और राजेश बंसल ने की। बैठक में जीएसटी रिटर्न के सरलीकरण की मांग रखी गई। जिला चेयरमैन अशोक भारतीय ने कहा कि व्यापारी हिताें की योजनाओं का भी तुरंत क्रियान्वयन होना चाहिए। वहां अरुण ठाकुर, चौधरी संजीव, वीरेंद्र कंडेरे, राघव गोयल, अक्षय जैन, अनस अकबर, डा. बीके मलिक, भूषण बजाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed