फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

ओरा कायमेरा सोसायटी के पोल में करंट से कुत्ते की मौत, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
विद्युत पोल में करंट से कुत्ते की मौत, ओरा कायमेरा सोसायटी में हंगामा
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की ओरा कायमेरा सोसायटी में रविवार को विद्युत पोल में करंट उतरने से एक कुत्ते की मौत हो गई। गनीमत रही कि उस वक्त पार्क में बच्चे खेलने नहीं पहुंचे थे। रविवार की छुट्टी के चलते बच्चे खेलने जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना से गुस्साए रेजिडेंट्स और एओए ने बिल्डर और सोसायटी के मेंटेनेंस इंचार्ज को नामजद कर सिहानी गेट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
हादसे का पता रविवार सुबह तब चला जब रेजिडेंट्स पार्क में वॉक करने पहुंचे। कुत्ते को पोल से चिपका और मरा देख हड़कंप मच गया। सोसायटी के एओए अध्यक्ष प्रवीन चौधरी और अन्य रेजिडेंट्स मौके पर पहुंचे और इलेक्ट्रिशियन को बुलाकर चेक कराया तो पोल में करंट था। इसकी वजह से ही कुत्ते की मौत हुई थी। इसके बाद रेजिडेंट्स का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने विरोध शुरू किया। इस बीच सोसायटी के मेंटेनेंस इंचार्ज मुनेंद्र कुमार ने कुत्ते के शव को उठाकर खुले क्षेत्र दफनवा दिया। रेजिडेंट्स ने विरोध कर कुत्ते के शव को फिर निकलवा लिया ताकि उसे सुबूत के तौर पर पुलिस को दिखा सके। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। इसके बाद सोसायटी के लोग डीएम से शिकायत करने उनके आवास पर राजनगर पहुंचे। डीएम के आवास पर न मिलने पर वह सिहानी गेट थाने पहुंचे और बिल्डर अनिल जैन व सोसायटी के मेंटेनेंस इंचार्ज मुनेंद्र कुमार के खिलाफ लापरवाही और पशु वध करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

--
दिन भर पार्क में नहीं गए बच्चे
विद्युत पोल में करंट उतरने और उससे कुत्ते की मौत से रेजिडेंट्स में दिन भर दहशत रही। यही वजह रही कि रविवार को स्कूल का अवकाश होने के बावजूद परिजनों ने बच्चों को खेलने के लिए पार्क में नहीं जाने दिया। बच्चे घरों में कैद होेकर रह गए। हालांकि दोपहर को ही मेंटेनेंस इंचार्ज ने खुले तार को ठीक कराया। इसके बाद विद्युत पोल में करंट तो नहीं रहा, लेकिन लोगों में दहशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एक साल पहले भी शिकायत दे चुके थे रेजिडेंट्स
सोसायटी में खुले नंगे तार और इनकी वजह से पोल में करंट आने की शिकायत रेजिडेंट्स करीब एक साल से कर रहे हैं। रेजिडेंट्स का कहना है कि वर्ष 2018 में भी सुनवाई न करने पर उन्होंने बिल्डर के खिलाफ सिहानी गेट थाने में शिकायत दी थी। तब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। शिकायत के बावजूद बिल्डर और मेंटेनेंस एजेंसी की लापरवाही जारी रही और इसकी वजह से रविवार को हादसा हो गया।
बिल्डर की लापरवाही से रविवार को हादसा हो गया। कुत्ते की जगह अगर कोई बच्चा पोल के संपर्क में आ जाता तो उसकी भी जान जा सकती थी। बिल्डर और मेंटेनेंस इंचार्ज मनमानी पर उतारू हैं। - प्रवीन चौधरी, अध्यक्ष एओए

सोसायटी में जगह-जगह खुले नंगे तार फैले हुए हैं। कई बार शिकायत के बावजूद इन तारों को कवर नहीं कराया जा रहा है। यही हाल रहा तो सोसायटी में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। - उमेश शर्मा, रेजिडेंट्स ओरा कायमेरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed