फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र से पाई नौकरी, निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र से पाई नौकरी, निलंबित
विज्ञापन

गाजियाबाद। हाईस्कूल के फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र बनवाकर एक व्यक्ति ने सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड मोदीनगर में चपरासी की नौकरी प्राप्त कर ली। शिकायत होने पर जांच हुई तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इस पर चपरासी को निलंबित कर हापुड़ के सहकारी गन्ना विकास समिति सचिव को जांच सौंप दी है।

मनोज कुमार ने हाईस्कूल के शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से तैयार करा लिए थे। उन प्रमाण पत्रों के आधार पर सहकारी गन्ना विकास समिति लि. मोदीनगर में चपरासी की नौकरी प्राप्त कर ली। काफी समय तक नौकरी भी की। किसी ने उसके फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी पाने की शिकायत कर दी। जिला गन्ना अधिकारी एवं अध्यक्ष जिला गन्ना सेवा प्राधिकरण ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि विभागीय अधिकारियों ने जांच कराई तो संबंधित विद्यालय और माध्यमिक शिक्षा परिषद में प्रमाण पत्र फर्जी होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि मनोज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मनोज के खिलाफ संशोधित यूपी केन कोआपरेटिव सर्विस रेग्यूलेशन 1976 में निहित प्राविधानित नियम 27 एवं 29 के अंतर्गत अनुशासनिक कार्रवाई को पूर्ण करने के लिए हापुड़ के सहकारी गन्ना विकास समिति सचिव को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही उन्हें निर्देश दिए हैं कि छह सप्ताह के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed