फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

आधे से कम कीमत के हो गए मधुबन बापूधाम में मकान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
आधे से कम कीमत के हो गए मधुबन बापूधाम में मकान
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहरवासियों के पास आधे से कम कीमत में जीडीए के ईडब्ल्यूएस और एलआईजी खरीदने का मौका है। प्राधिकरण की ओर से मधुबन बापूधाम योजना में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी की पांच अगस्त को नई स्कीम लांच की जा रही है। एक माह चलने वाली आवेदन प्रक्रिया में भाग लेने वाले लोग जीडीए की ड्रॉ प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। फिर ड्रॉ में नाम आने वाले व्यक्ति को 4.50 लाख में ईडब्ल्यूएस और 10.80 लाख में एलआईजी खरीदने का अवसर मिल सकेगा।
जीडीए पांच अगस्त से 296 ईडब्ल्यूएस और 170 एलआईजी की योजना लांच कर रहा है। जीडीए की ओर से 2018 से पूर्व में निकाली गई विभिन्न योजनाओं में ईडब्ल्यूएस को निर्धारित लागत 10 लाख और एलआईजी को निर्धारित लागत 23 लाख पर बेचा जाता था। लेकिन प्रॉपर्टी बाजार में आई मंदी के चलते जीडीए के तमाम प्रयासों के बावजूद ईडब्ल्यूएस और एलआईजी नहीं बिक सके। फिर बीते साल 2018 में शासनादेश का हवाला देकर जीडीए सहित सभी प्राधिकरणों को ईडब्ल्यूएस व एलआईजी की शासन से निर्धारित कीमत पर ही बेचने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

ऐसे में जीडीए ने तय लागत से कम कीमत पर ही भवनों को बेचने का निर्णय लिया। 2018 में ही पूर्व जीडीए वीसी के आदेश पर निर्धारित लागत पर जीडीए ने इन भवनों की स्कीम भी लॉंच की, लेकिन कीमत के बारे में सही कीमत का प्रचार-प्रसार न होने से लोगों ने भवनों को खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। अब जीडीए शासनदेश के तहत ही फिर से 466 ईडब्ल्यूएस और एलआईजी की स्कीम निकाल रहा है। भवनों की कीमत में की गई कटौती से लोगों के पास घर खरीदने का सुनहरा मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईडब्ल्यूएस को 3 लाख व एलआईजी को 6 लाख आय तय
जीडीए के ईडब्ल्यूएस व एलआईजी भवनों की खरीद के लिए निर्धारित आय रखने वाले लोग की आवेदन कर सकेंगे। जीडीए के नियमों के तहत जिन लोगों की आय 3 लाख तक है, वह ही ईडब्ल्यूएस भवनों के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं एलआईजी के लिए जीडीए ने 6 लाख आय निर्धारित की है। आवंटन होने पर आवंटियों को 10 फीसदी राशि जमा करानी होगी। वहीं, बाकी 90 फीसदी राशि को पांच सालों में किस्तों में जमा करने की जीडीए सुविधा प्रदान करेगा।

प्राधिकरण पांच अगस्त को ईडब्ल्यूएस और एलआईजी की योजना निकालने जा रहा है। मधुबन बापूधाम में बने ईडब्ल्यूएस की कीमत 4.50 लाख और एलआईजी की कीमत 10.80 लाख है। - संतोष कुमार राय, सचिव, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed