फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad electricity supply stopped for two hours after rain

पहले हल्की बूंदा-बांदी और फिर दो घंटे तक गायब रही बिजली, लोग परेशान

Sat, 06 Jul 2019 10:05 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sat, 06 Jul 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad electricity supply stopped for two hours after rain
बिजली - फोटो : FILE PHOTO

गाजियाबाद जिले की कालोनियों में शुक्रवार सुबह और दोपहर में हल्की बूंदाबांदी को बाद से ही लोगों को बिजली कटौती के कारण परेशानियां झेलनी पड़ी। दिन में लोगों को दो घंटे तक की कई कटौती का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


जिले में इन दिनों भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। हालांकि शुक्रवार को हुई हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना जरूर हुआ, लेकिन उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का जीना भी मुश्किल हो गया। बारिश के कारण शहर की आठ कॉलोनियों में बूंदाबांदी शुरू होते ही बिजली कट गई। इनमें अकबरपुर बहरामपुर, गोविंदपुरम, शताब्दीपुरम, सुधा सरोवर, गणेश वाटिका, गंगा एंक्लेव, प्रगति विहार, नंदग्राम, घूकना, हरवंश नगर, पटेल नगर, नेहरूनगर शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके कारण लोगों को दो घंटे तक बिना बिजली के ही रहने पड़ा। वहीं, प्रताप विहार सेक्टर-12 के एम ब्लॉक में बारिश के दौरान रात एक बजे खंभे पर शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके कारण कालोनी की लाइट गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रईसपुर गांव में भी बिजली के तारों में स्पार्किंग हुईं। लोगों ने जब बिजली नहीं आने पर अधिकारियों को कॉल किया तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों ने बताया कि जब उन्होंने मामले की उच्च अधिकारियों से शिकायत की तो कर्मचारियों ने आकर बिजली आपूर्ति को चालू किया।


उधर, मुख्य अभियंता आरके राणा कहना है कि बारिश के चलते ही बिजली विभाग ने एहतियातन तौर पर बिजली आपूर्ति बाधित की थी, जिससे की कोई बड़ा हादसा न हो सके। हालांकि जैसे ही बारिश हल्की होने पर कॉलोनियों को सप्लाई शुरू दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed