{"_id":"62001e4cd0981009886fef06","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd233748832","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम और स्वीमिंग पूल एक महीने बाद आज से खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम और स्वीमिंग पूल एक महीने बाद आज से खुलेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिम और स्वीमिंग पूल एक महीने बाद आज से खुलेंगे
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीजों की संख्या रविवार को एक हजार से कम 915 पहुंच गई। जिला प्रशासन ने सोमवार से कुछ पाबंदियों में राहत की घोषणा की है। जिम, स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क पर लगी पाबंदी एक महीने बाद हटा दी गई है। यह सोमवार से खुलेंगे। रात्रि कर्फ्यू और अन्य पाबंदियां बनी रहेंगी।
छह जनवरी को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक हजार से अधिक 1167 पहुंच गई थी। इसके बाद प्रशासन ने जिम, स्वीमिंग पूल और वाटर पार्क को बंद करने के आदेश दिए थे।
24 घंटे में मिले 110 नए मरीज, 254 हुए स्वस्थ
रविवार को 24 घंटे के दौरान 110 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। 254 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। पांच जनवरी को सक्रिय मरीजों की संख्या 860 थी और छह जनवरी को यह आंकड़ा 1167 पहुंच गया था। इसके बाद प्रशासन ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रावधानों के तहत जिम, वाटर पार्क, स्वीमिंग पूल पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
इनसेट:
एक बुजुर्ग की हुई मौत
रविवार को एक मरीज के मौत की पुष्टि हुई है। नेहरूनगर निवासी 88 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। इनका इलाज संतोष अस्पताल में चल रहा था। उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। चिकित्सकों का कहना है कि वह पहले से हृदय रोगी थे। हृदय रोग के अलावा हाइपरटेंशन और डायबिटीज से भी ग्रस्त थे। अब तक 12 मरीजों की मौत हो चुकी है।
-----
संक्रमण हुआ कम, खतरा बरकरार
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि जिले में कोरोना संक्रमण कम हो रहा है, लेकिन अभी सतर्क रहने की जरूरत है। लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना चाहिए। यह जरूरी नहीं है कि सिर्फ बुजुर्ग या बच्चे के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। सबसे अधिक खतरा युवा वर्ग को है, क्योंकि यह लोग सबसे ज्यादा घर से बाहर रहते हैं।
20 दिन में 12 लोग बने संक्रमण का ग्रास
मृत्यु - उम्र - क्षेत्र - बीमारी
चार फरवरी - 88 वर्षीय बुजुर्ग, नेहरूनगर निवासी, हृदय रोगी और हाइपरटेंशन और डायबिटिक
01 फरवरी - 28 वर्ष युवती - सरल कुंज इंदिरापुरी लोनी - फेफड़े और लिवर में पहले से संक्रमण
31जनवरी - 71 वर्ष बुजुर्ग - आशियाना रेजीडेंसी एनएच-24- कैंसर और हाइपरटेंशन
29 जनवरी- 78 वर्ष बुजुर्ग - कृष्णा नगर - हृदय, मधुमेह और पक्षाघात के बाद सांस लेने में परेशानी
26 जनवरी - 79 वर्ष बुजुर्ग - मसूरी - हृदय व मधुमेह, संक्रमित होने पर सांस लेने में परेशानी
24 जनवरी - 69 वर्ष बुजुर्ग - नंदग्राम - हृदय व मधुमेह की बीमारी, संक्रमित होने पर सांस लेने में परेशानी
24 जनवरी - 81 वर्ष बुजुर्ग - वैभव खंड इंदिरापुरम - हृदय व मधुमेह की बीमारी, संक्रमित होने पर सांस लेने में परेशानी
23 जनवरी - 17 वर्ष किशोर - मोदीनगर - पूर्व में टीबी, संक्रमित होने पर सांस लेने में परेशानी
22 जनवरी - 40 वर्ष महिला लोनी - हेपेटाइटिस और संक्रमण, कोरोना संक्रमित होने पर सांस लेने में परेशानी
20 जनवरी - 31 वर्ष युवक डासना - गंभीर टीबी का मरी, संक्रमित होने पर सांस लेने में परेशानी
20 जनवरी - 79 वर्ष बुजुर्ग - कविनगर - फेफड़े का कैंसर, संक्रमित होने पर सांस लेने में परेशानी
16 जनवरी - 55 वर्ष पुरुष मोदीनगर - लिवर में संक्रमण, संक्रमित होने पर सांस लेने में परेशानी
-----------
सक्रिय मरीजों की संख्या एक हजार से नीचे आने पर जिम, वाटर पार्क, स्वीमिंग पूल पर लगी पाबंदी हटा दी गई है। सोमवार से कोरोना गाइड लाइन का पालन कर संचालक संचालित कर सकते हैं। इसके अलावा जो प्रतिबंध पहले से लगे हैं वह अभी जारी रहेंगे। लोगों से अपील है कि वह सामाजिक दूरी का पालन करें और मास्क लगाएं।
राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी