{"_id":"61feccc2991768602c167b79","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2337051160","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादियों से हटकर चुनाव के रूट पर बसें और टैक्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादियों से हटकर चुनाव के रूट पर बसें और टैक्सी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादियों से हटकर चुनाव के रूट पर बसें और टैक्सी, लोग बेबस
गाजियाबाद। शादियों के सीजन में बरातियों को ले जाने के लिए बसें और टैक्सी का टोटा हो गया है। जिला निर्वाचन विभाग ने 700 से अधिक बसों को चुनाव ड्यूटी में लगाया है। यात्रियों को भी परेशान होना पड़ रहा है। बस अड्डे पर यात्रियों का इंतजार बढ़ गया है। रोडवेज की 200 बसें चुनाव में लगी हैं।
जिले में दस फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए जिला निर्वाचन विभाग ने वाहनों का अधिग्रहण की तैयारी कर ली है। दस फरवरी को ही बड़ा साया है। इससे पहले छह और सात फरवरी को भी शादियों की भरमार है, लेकिन सबसे अधिक परेशानी दस फरवरी के साये को लेकर संचालकों को आ रही है। इस दिन करीब 480 शादियां होनी हैं। हाल यह है कि बरातियों को ले जाने के लिए बस नहीं मिल रही हैं। टूर एंड ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि बसों का अधिग्रहण किए जाने से बुकिंग को कैंसिल करना पड़ रहा है। फिलहाल 900 से अधिक वाहनों का अधिग्रहण कर लिया गया है, जबकि रिजर्व में वाहनों को रखने के लिए इनकी संख्या और बढ़ेगी।
बुकिंग कैंसिल होने से लाखों का नुकसान
फरवरी में दस तारीख की बुकिंग के लिए सबसे अधिक परेशानी है। आरटीओ से बसों के लिए नोटिस जारी हो चुके हैं, जबकि शादी वाले घरों से दो से तीन महीने पहले की बुकिंग है। करीब पांच बुकिंग कैंसिल हुई हैं।
विज्ञापन
अनिल सागर, टूर एंड ट्रैवल्स कारोबारी
---------
फरवरी में सबसे अच्छा होता है कारोबार :
शादियों केसीजन में फरवरी में सबसे अधिक कारोबार होता है। चुनाव के लिए टैक्सी जिला प्रशासन ने मांगी है। ऐसे में सहालग में नुकसान उठाना पड़ रहा है। दुल्हन की विदाई के लिए बुक टैक्सी को भेजने के लिए अन्य जिलों से इंतजाम करना पड़ रहा है।
- रवि कुमार, टूर एंड ट्रैवल्स कारोबारी
टूर एंड ट्रैवल्स कारोबारियों को 12 लाख का झटका :
छह, सात और दस फरवरी को चुनाव में वाहनों के रहने के चलते टूर एंड ट्रैवल्स कारोबार को लगभग 12 लाख का झटका लगा है। शादियों के लिए पहले ही बस संचालकों ने बुकिंग कर रखी थी। कारोबारियों का कहना है कि शादी वाले घरों से भी वाहनाें का इंतजाम करने का दबाव बन रहा है। बुकिंग कैंसिल होने के बाद वाहनों के लिए लोगों के फोन भी आ रहे हैं।
रोडवेज बसों के घटने से यात्री हलकान :
कौशांबी बस अड्डा, पुराना बस अड्डा, लालकुआं पर यात्री बसों के लिए दो से तीन घंटे इंतजार कर रहे हैं। करीब 200 रोडवेज की बसें चुनाव में लगने से यात्रियों की परेशानी बढ़ी है। इनमें मेरठ, एटा, अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा सहित अन्य रूट पर सबसे अधिक परेशानी यात्रियों को झेलनी पड़ रही है।
जिले में चुनाव के लिए अधिग्रहीत किए गए वाहन :
बसें - 700
टैक्सी - 79
मिनी ट्रक - 62
बड़े ट्रक - 108
हल्के वाहन - 62 (सेक्टर मजिस्ट्रेटों के लिए कार)
फरवरी में शादियों के मुर्हूत :
तारीख - शादियां
06 - 400
07 - 450
10 - 480
18 - 350
19 - 200
20 - 250
नोट : बैंक्वेट हॉल, फार्म हाउस एसोसिएशन के अनुसार
-------------
निर्वाचन कार्य के लिए प्रशासन और पुलिस की मांग के मुताबिक वाहनों की व्यवस्था की गई है। वाहन स्वामियों को आठ फरवरी तक अपने वाहनों को भेजने के लिए कहा गया है। निजी और स्कूली बसों को भी चुनाव के लिए अधिग्रहीत किया गया है। मांग बढ़ने पर वाहनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
- विश्वजीत सिंह, एआरटीओ प्रशासन