फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

24 घंटे में 449 स्वस्थ, 151 लोग हुए स्वस्थ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
संक्रमित मरीज तेजी से घटे, दो दिन बाद हट सकती हैं पाबंदी
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना के सक्रिय मरीज लगातार कम हो रहे हैं। दो सप्ताह से यह गिरावट देखी जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि दो दिन बाद सक्रिय मरीजों की संख्या एक हजार से कम हो जाएगी। इसके बाद जिले में लगी पाबंदी हटाई जा सकती हैं। शुक्रवार को 24 घंटे में 449 लोग कोरोना संक्रमण मुक्त हुए। इनमें 12 मरीज अस्पतालों में भर्ती थे। इस समय 1228 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। 14 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। 6732 लोगों की जांच में 151 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
एक हजार से कम सक्रिय मरीजों की संख्या होने से जिम, स्कूल, शादी समारोह में सीमित लोगों के आने के प्रतिबंध से राहत मिल सकती है। व्यापारी इसका इंतजार कर रहे हैं। 10 फरवरी को मतदान है। इस वजह से जनसंपर्क को लेकर भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

संक्रमण कम मौत चिंताजनक
जिले में संक्रमण के मामले तेजी से घटे हैं, लेकिन मौत के मामले चिंताजनक हैं। पंद्रह दिन में 11 मौत हो चुकी हैं। इनमें एक किशोर, एक युवक, एक युवती और एक महिला शामिल है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जिन लोगों की मौत हुई वह पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीके ने किया बचाव
इस बार संक्रमित मरीजों में गंभीर लक्षण कम आए हैं, इसका एक बड़ा कारण यह है कि लोगों ने अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण करा चुके थे। लेकिन इसका यह मतलब नहीं निकालना चाहिए कि परेशानी खत्म हो गई है। अभी हर तरह से सतर्क रहने की जरूरत है।
डॉ. आलोक रंजन, फिजिशियन एमएमजी अस्पताल
पांच दिन में तेजी से कम हुआ संक्रमण
जिले में कोरोना संक्रमण दर पिछले पांच दिनों से लगातार कम हो रही है। शुक्रवार को 2.24 प्रतिशत हो गई। जनवरी में यह दर 20 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। इसके साथ ही स्वस्थ दर में भी लगातार सुधार हो रहा है। शुक्रवार को स्वस्थ होने वालों की दर 97.96 प्रतिशत हो गई। जनवरी में जिले में सबसे अधिक 27052 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे।
डॉ. आरके गुप्ता, जिला सर्विलांस अधिकारी
सतर्क रहें
इस बार संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ा था। एक बड़ी संख्या ऐसी थी, जिन लोगों ने जांच ही नहीं कराई, सिर्फ डॉक्टर की सलाह से दवाई ली और जल्दी स्वस्थ हो गए। अभी सर्दी के कारण लोगों में खांसी की परेशानी ज्यादा हो रही है। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है।

डॉ. आरके गर्ग, आईएमए अध्यक्ष
150 रोजाना हो रहे कम
पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि संक्रमण जितनी तेजी से बढ़ेगा, उतनी ही तेजी से कम होगा। फरवरी में लगातार संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है, लेकिन अभी संक्रमण का खतरा टला नहीं है। इसलिए अभी कोविड प्रोटोकाल का पालन करना जरूरी है। संक्रमित होने से अधिक स्वस्थ होने वालों की संख्या संक्रमिताें से अधिक है। एक दिन में पोर्टल से डिस्चार्ज और संक्रमित होने वालों का अनुपात 150 माना जा सकता है। सोमवार तक सक्रिय मरीजों की संख्या एक हजार से नीचे आ जाएगी।
डॉ. भवतोष शंखधार, सीएमओ
15 दिन में संक्रमित और स्वस्थ हुए मरीज
तारीख - संक्रमित - स्वस्थ हुए - सक्रिय मरीज
4 फरवरी - 151 - 449 1228
3 फरवरी - 184 - 147 -1526
2 फरवरी - 174 - 513 -1489
1 फरवरी - 226 - 481 - 1830
31 जनवरी - 260 -309 - 2085
31 जनवरी - 260 - 307 - 2085
30 जनवरी - 429 - 542 - 2134
29 जनवरी - 385 - 578 - 2249
28 जनवरी - 310 - 823 - 2457
27 जनवरी - 588 - 1248 - 2980
26 जनवरी - 504 - 841 - 3651
25 जनवरी - 820 - 1527 - 4000
24 जनवरी - 661 - 860 - 4715
23 जनवरी - 485 - 1365 - 5039
22 जनवरी - 906 - 1466 - 5794
दूसरी लहर के बाद से अब तक जांच, संक्रमित और संक्रमण दर
महीना - कुल जांच - संक्रमित - संक्रमण दर प्रतिशत में
जनवरी - 271781 - 27052 - 9.96
दिसंबर - 171316 - 237 - 1.62
नवंबर - 83540 - 06 - 0.01
अक्तूबर - 138952 - 14 - 0.01
सितंबर - 149513 -18 - 0.01
अगस्त - 120039 - 26 - 0.02
जुलाई - 133121 - 65 - 0.05
जून - 171737 - 324 - 0.23
शुक्रवार को संक्रमित
इंदिरापुरम - 34
मुरादनगर - 18
कविनगर - 14
लोनी - 10
मोदीनगर - 09
विजय नगर - 13
कौशांबी - 10
नंदग्राम -09
मसूरी - 07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed