फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

जिले के 10 प्रतिशत लोगों में नहीं एंटीबॉडी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
जिले के 10 प्रतिशत लोगों में नहीं एंटीबॉडी
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना की तीसरी लहर का पीक गुजर चुका है। यह बात कुछ राहत देने वाली जरूर है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि लापरवाही बरती जाए। जिले में अब भी करीब 10 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जिनमें कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी नहीं बनी है। इस बात का खुलासा सीरो सर्वे में हुआ है। 4.41 लाख लोग बिना एंटीबॉडी मिले हैं। 45 लाख की आबादी में 40.59 लाख लोगों में एंटीबॉडी मिली है। गंभीर बीमारी वालों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
21 से 25 दिसंबर के बीच गाजियाबाद के अलावा संभल, शाहजहांपुर, बलिया और कुशीनगर जिले में अलग-अलग आयु वर्ग के 640-640 लोगों के सैंपल लिए गए थे। सभी 3200 नमूनों की जांच लखनऊ स्थित किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज में की गई थी। सर्वे रिपोर्ट में पता चला है कि प्रदेश में 90.20 प्रतिशत से अधिक लोगों में कोरोना से लड़ने के प्रति एंटीबॉडी विकसित हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कोरोना के खिलाफ एंटीबाडी का पता लगाने के लिए सीरोलाजिकल (सीरो) सर्वे कराया गया था। सर्वे में सभी आयु वर्ग के लोगों को शामिल किया गया था। 90.2 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी मिलने से यह साफ हो गया है कि कोविडरोधी टीकाकरण पूरी तरह असर कारक है। डीएसओ का कहना है कि ओमिक्रॉन स्वरूप के खिलाफ हर्ड झ्म्युनिटी विकसित हो गई है। इसका एक बड़ा लाभ यह हो रहा है कि नए स्वरूप के खिलाफ मजबूत प्रतिरोधक क्षमता के कारण कोरोना पॉजिटिव होने पर भी लोग दूसरों को उतना संक्रमित नहीं कर पा रहे हैं। डीएसओ ने कहा सर्वे के नतीजे काफी राहत देने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। जिले में अभी तक 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण हो चुका है। अभी 15 से 17 वर्ष उम्र के करीब 70 हजार लोगों का टीकाकरण रह गया है। जल्द ही इनका भी टीकाकरण हो जाएगा। सीएमओ का कहना है कि संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को आगे आना होगा अपने परिवार और दोस्तों को दूसरा डोज अवश्य लगवाएं। सीएमओ ने बताया कि सर्वे में 18 वर्ष से अधिक उम्र के तीन अलग-अलग वर्ग को शामिल किया गया था। महिलाओं और पुरुषों को 18 से 21, 35 से 40 और 60 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग के लोगों के सैंपल लिए गए थे।
इन पर किया सीरो सर्वे
- ऐसे लोग जो कोरोना संक्रमित हो चुके और उन्हें टीका नहीं लगा।
- कोरोना संक्रमित जिनका टीकाकरण हो चुका
- वे लोग जो संक्रमित नहीं हुए और उन्हें टीका लग चुका।
- ऐसे लोग जो न संक्रमित हुए और न उन्हें टीका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed