फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

17 पुलिसकर्मी डीजीपी प्रशंसा चिन्ह से होंगे सम्मानित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
17 पुलिसकर्मी डीजीपी प्रशंसा चिन्ह से होंगे सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के 17 पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक शौर्य, सेवा अभिलेख, कार्य, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रशंसा चिन्ह को प्लेटिनम, गोल्ड और सिल्वर तीन कैटेगरी में बांटा गया है। सूची में शामिल पुलिसकर्मियों को मुख्य अतिथि व एसएसपी पुलिस लाइन में सम्मानित करेंगे।

पुुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार हेड कांस्टेबल मोनू कुमार, अखिलेश शर्मा और कांस्टेबल अखिलेश कुमार को शौर्य के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। शौर्य के लिए ही उपनिरीक्षक प्रजंत त्यागी, मोहित कुमार, हेड कांस्टेबल अरुण कुमार, विजय प्रताप सिंह यादव और कांस्टेबल विवेक भारद्वाज, विकास कुमार, संदीप सिंह को सिल्वर मेडल दिया जाएगा। कार्य में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर निरीक्षक अब्दुर रहमान सिद्दीकी को सिल्वर मेडल दिया जाएगा। सेवा अभिलेख के लिए कांस्टेबल चंद्रपाल सिंह को गोल्ड मेडल मिलेगा और हेड कांस्टेबल देवदत्त शर्मा, सम्मतपाल सिंह को सिल्वर मेडल मिलेगा। जबकि, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह व सेवा अभिलेख के लिए 41वीं वाहिनी पीएसी में तैनात निरीक्षक लिपिक संजीव कुमार गुप्ता को सिल्वर मेडल दिया जाएगा। वहीं, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह व सेवा अभिलेख हेड कांस्टेबल हसमुद्दीन और रामबल सिंह को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed