{"_id":"61ddd8b1527c1d47cf269d88","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd232567347","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस नहीं ढूंढ पा रही गुमशुदा बच्ची तो ताऊ-चाचा ने लगाए पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस नहीं ढूंढ पा रही गुमशुदा बच्ची तो ताऊ-चाचा ने लगाए पोस्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस नहीं ढूंढ पा रही गुमशुदा बच्ची तो ताऊ-चाचा ने लगाए पोस्टर
गाजियाबाद। दो महीने से लापता चार वर्षीय बच्ची का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजन पुलिस अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं। जहां से परिजनों को केवल आश्वासन मिल रहा है। ऐसे में परिजन अब अपनी बच्ची की तलाश में खुद हर जिले में जाकर लोगों से पूछताछ कर रहे हैं और पोस्टर लगाकर सूचना देने की गुहार लगा रहे हैं।
विजयनगर क्षेत्र के अकबरपुर बहरामपुर के रहने वाले आबिद मलिक की चार साल की बेटी अतिक एक नवंबर को घर के बाहर से अचानक गायब हो गई। काफी तलाश करने पर कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गुमशुदा अतिका के चाचा शाहिद ने बताया कि एक नवंबर को अतिका शाम के वक्त घर के बाहर बैठी थी। जो अचानक गायब हो गई। आसपास पूछताछ करने पर कोई जानकारी नहीं मिली। चौकी थाने से लेकर एसएसपी और जिलाधिकारी के यहां गुहार लगाने के बाद केवल दो महीने से आश्वासन मिल रहा है। शाहिद ने बताया कि दो बार जिलाधिकारी, दो बार एसएसपी तीन बार एसपी सिटी और सीओ व थाना स्तर पर गुहार लगा चुके हैं, लेकिन बच्ची की कोई जानकारी नहीं मिली।
हर जिले में तलाश रहे परिजन
अतिका के चाचा शाहिद ने बताया कि वह खुद और उनके बड़े भाई जावेद बनारस अलीगढ़, मेरठ, बुलंदशहर, दिल्ली, सरधना समेत कई जिलों में बस अड्डा रेलवे स्टेशन, बाजारों में बच्ची की जानकारी कर रहे हैं। जहां पोस्टर चिपकाकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। परिजनों ने बच्ची की जानकारी देने वाले को पांच लाख रुपये देने की भी बात कही है। परिजनों का कहना है कि अतिका के जाने से घर में हर कोई परेशान है।
विज्ञापन
-------
पुलिस बच्ची को तलाशने का हर संभव प्रयास कर रही है। परिजनों को भी समय-समय पर जानकारी दी जा रही है। बच्ची को जल्दी ही ढूंढ लिया जाएगा।
स्वतंत्र सिंह, सीओ प्रथम