फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

छात्रा का मोबाइल लूटकर भाग रहे लुटेरे को ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने दौड़कर पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
छात्रा का मोबाइल लूटकर भाग रहे लुटेरेे को ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने पीछा कर दबोचा
विज्ञापन

गाजियाबाद। ऑटो में बैठी एक छात्रा का मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाश को ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाकर रंगेहाथ पकड़ लिया। सिपाही ने करीब 600 मीटर तक दौड़कर उसका पीछा किया और पकड़कर थाने ले आया। पुलिस ने आरोपी लुटेेरे से छात्रा का मोबाइल बरामद कर लिया। छात्रा ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दोपहर करीब 12:30 बजे सिहानी की रहने वाली एक छात्रा बिन्नी पुराने बस अड्डे के पास से ऑटो में बैठकर जा रही थी। इसी दौरान एक बदमाश उसका मोबाइल लूटकर भागने लगा। छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास खड़े लोग और बस अड्डे के पास ही ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी फौजी राम भी उसके पीछे दौड़े। आरोपी पेट्रोल पंप के पास एक गली में घुस गया। शोर सुनकर बदमाश के पीछे दौड़ रहे लोग कुछ दूरी पर जाकर रुक गए, लेकिन ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल फौजी राम रुके नहीं। उन्होंने करीब 600 मीटर तक बदमाश का पीछा किया और उसे दबोच लिया। उनके पीछे दूसरा ट्रैफिक पुलिसकर्मी नरेंद्र भी पहुंच गया। दोनों ने बदमाश को पकड़कर सिहानी गेट थाने पहुंचाया। बदमाश के पास से छात्रा का लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया। पकड़ा गया बदमाश घूकना का रहने वाला प्रशांत है। एसएचओ सिहानी गेट ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed