फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

15 अप्रैल के बाद पहली बार मिले 1385 संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
15 अप्रैल के बाद पहली बार मिले 1385 संक्रमित
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर रफ्तार पकड़ चुकी है। पिछले 24 घंटे में आठ डॉक्टर और 24 स्वास्थ्यकर्मियों समेत 1385 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सोमवार को कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज हुए एक मरीज समेत 70 ने कोरोना को मात दी। जिले में मार्च 2020 से अब तक 60463 लोग संक्रमित हो चुके है। इलाज के बाद अब तक 55460 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। 15 मरीजों का इलाज अलग-अलग कोविड अस्पतालों में चल रहा है। अन्य मरीज होम आइसोलेशन में है। इस अवधि में संक्रमण दर 16.85 प्रतिशत हो गई है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 4542 हो गई है। गनीमत यह है कि अधिकांश संक्रमितों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है।
एक मरीज सात को कर रहा संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस समय एक कोरोना संक्रमित पांच से सात लोगों को संक्रमित कर रहा है। पिछले तीन दिन में शहर के अधिकांश कॉलोनियों में संक्रमण फैल चुका है। सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार अब हर 10वां व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आ रहा है।
विज्ञापन

एक जनवरी को थे 81 मरीज
एक जनवरी को 81 मरीज मिले थे। इसके बाद से लगातार मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। अगले दिन भी 88 मरीज मिले। इसके बाद यह संख्या तीन अंकों में हो गई। अब सोमवार को मरीजों की संख्या तीन के स्थान पर चार अंक में पहुंच गई है। लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग की भी बेचैनी बढ़ रही है। बिना लक्षण या हल्के लक्षण वाले मरीज होम आइसोलेशन में ही इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं का संतोष अस्पताल में होगा प्रसव
कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रसव संतोष अस्पताल में कराया जाएगा। इसमें सरकारी अस्पताल में मिलने वाली सभी सुविधाएं निशुल्क होंगी। एसीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कोई गर्भवती यदि कोरोना पॉजिटिव हो जाती है तो प्रसव पीड़ा होने पर वह खुद या उसके परिजन सीधे कोविड कंट्रोल रूम में संपर्क करें। कंट्रोल रूम से संस्थागत प्रसव की सुविधा सरकारी खर्च पर संतोष अस्पताल में उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कोरोना काल में किसी भी गर्भवती या उनके परिजन को घबराने की जरूरत नहीं है।

संक्रमित गर्भवती के परिजन इन नंबरों पर करें संपर्क
कोविड के लक्षण आने पर यदि किसी गर्भवती या उनके परिजन को इलाज व भर्ती संबंधित कोई जानकारी लेनी है तो सीधे कोविड कंट्रोल रूम में फोन कर जानकारी ले सकते हैं। कोविड की पुष्टि होने पर अस्पताल में भर्ती होने के लिए भी कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है। यदि कोविड से संबंधित कोई जानकारी विभाग को देना चाहते हैं या किसी भी कोरोना संक्रमित को किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधित परेशानी है तो इन नंबरों पर किसी भी समय फोन कर सकते हैं। कोरोना संक्रमित गर्भवती संस्थागत प्रसव सेवाएं प्राप्त करने के लिए भी कोविड कंट्रोल रूम से जानकारी ले सकती हैं।
भर्ती, एंबुलेंस और आइसोलेशन व इलाज के बारे में इन नंबरों पर करें फोन
0120- 2965757
0120 -2965758
0120-2829040
8826797248
9910426374
बीते दस दिन में मिले मरीज
तिथि मरीज
10 जनवरी 1344
9 जनवरी 893
8 जनवरी 683
7 जनवरी 609
6 जनवरी 360
5 जनवरी 255
4 जनवरी 182
3 जनवरी 135
2 जनवरी 88
1 जनवरी 81
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed