फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

कोरोना मरीजों के लिए छह हजार बेड की होगी व्यवस्था

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
कोरोना मरीजों के लिए छह
विज्ञापन

हजार बेड की होगी व्यवस्था
गाजियाबाद। कोरोना की दूसरी लहर में अस्पतालों में बेड की किल्लत सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग कमियों को दूर करने में जुट गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि इस बार 50 निजी और सरकारी अस्पतालों में छह हजार बेड की व्यवस्था की जाएगी। दूसरी लहर में 740 आईसीयू बेड थे। इस बार लगभग 260 और बढ़ाए जाएंगे।
एसीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि कोरोना के इलाज के लिए 50 अस्पतालों में व्यवस्था रहेगी। सभी अस्पतालों की सहमति कोरोना के लिए मिल गई है। इनमें से मैक्स हॉस्पिटल, लिक्रिस्ट, यशोदा कौशांबी, गणेश हॉस्पिटल और फ्लोरिस में कोविड वार्ड बनाए जाने की पूरी तैयारी है। सभी अस्पतालों में फिलहाल एक अलग स्थान पर पूरा फ्लोर मांगा गया है, जिससे ओपीडी में आने वाले मरीज संक्रमण की चपेट में न आएं। डॉ. त्यागी ने बताया कि अप्रैल-मई में चार हजार बेड की व्यवस्था की गई थी। अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगने के बाद 30 फीसदी से अधिक आईसीयू बेड बढ़ाए जाएंगे। संजयनगर संयुक्त अस्पताल और संतोष मेडिकल हॉस्पिटल में भी बेड बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएचसी और पीएचसी पर बढ़ेगे पांच से 10 बेड
संक्रमण को देखते हुए निजी अस्पतालों के अलावा सरकारी केंद्रों पर भी बेड बढ़ाने की योजना है। प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जरूरत के हिसाब से 5 से 10 बेड तक बढ़ाए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed