फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

आईफोन चुराकर दोस्तों और रिश्तेदारों से मांग रहा रकम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
आईफोन चुराकर दोस्तों और रिश्तेदारों से मांग रहा रुपये
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली के हर्ष विहार निवासी युवक का फोन चोरी कर चोर अब उसके दोस्त और रिश्तेदारों से पैसा मांग रहे हैं। यह रकम उसके इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम बदलकर मांगे जा रहे हैं। चोरों ने फोन लौटाने की एवज में पीड़ित से भी 10 हजार रुपये की मांग की है। पीड़ित ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित प्रतीक के भाई तनुज गौड़ ने बताया कि उनका भाई एक नवंबर को दोस्तों से मिलने गया था। शाम को घर लौटते वक्त कोई सवारी न मिलने पर उसने एक स्कूटी सवार युवक से लिफ्ट ले ली। लालकुआं पहुंचने पर उतरकर उसने देखा तो आईफोन गायब था। तनुज के मुताबिक चोरी किए गए आईफोन का खाता दूसरे नंबर पर सक्रिय है। चोरों ने आइफोन से उनकी सिम निकालकर दूसरे फोन पर व्हॉट्सएप लॉगिन किया। भाई ने उनका नंबर आनलाइन देखा तो उन्होंने अपने नंबर पर काल की। लुटेरे ने फोन उठाते ही कहा कि इस आइफोन का क्या करूं। लौटाने को कहने पर उसने 10 हजार रुपये मांगे। आनलाइन ट्रांसफर करने को क्यूआर कोड भेजा। यह खाता जोया खान के नाम पर दर्शा रहा था। तनुज का कहना है कि जानकारी पुलिस को दी, लेकिन थाना कविनगर से उन्हें शिकायत की रिसीविंग तक नहीं दी गई। दिल्ली पुलिस ने कविनगर पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस मामला दर्ज किया। एसएचओ आनंद प्रकाश मिश्र का कहना है केस दर्ज कर आरोपियों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed