{"_id":"61ca0d4668931e13605bea0f","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2318081194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉल सेंटर खोलकर दो हजार से अधिक लोगों से की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉल सेंटर खोलकर दो हजार से अधिक लोगों से की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉल सेंटर खोलकर दो हजार से अधिक लोगों से की ठगी
गाजियाबाद। देशभर में लोगों को मोबाइल टावर लगवाने और लोन दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के 13 लोगों को सोमवार रात आरडीसी राजनगर से गिरफ्तार किया। 13 आरोपियों में 7 युवतियां भी शामिल हैं। आरोपी कॉल सेंटर की आड़ में लोगों से ठगी कर रहे थे। कविनगर थाना पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर मोबाइल, पासबुक, डाटा पेपर शीट, सिम कार्ड समेत अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस को सूचना मिली कि लोन के नाम पर ठगी करने वाले कुछ लोग आरडीसी स्थित मॉल के पास खड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम कल्लूपुरा निवासी मनीष कुमार, संजयनगर निवासी सूरज ठाकुर और गोविंदपुरम निवासी सुमित गुप्ता बताया। पास खड़ी कार में तलाशी लेने पर मोबाइल टावर से संबंधित उपकरण व कागजात बरामद किया।
कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि आरोपियों ने आरडीसी के देविका अपार्टमेंट में किराए पर ऑफिस ले रखा था। आरोपी यहीं से ठगी करते थे। आरोपियों के बताए पते पर छापा मारा गया, जहां से पुलिस ने 3 युवक और 7 युवतियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अब तक दो हजार से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।
विज्ञापन
खुद को बैंक का अधिकारी और कर्मचारी बताते थे
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे फर्जी आईडी पर सिम, बैंक खाता खुलवाकर लोगों को कॉल करके खुद को अलग-अलग बैंकों व मोबाइल टावर कंपनी का कर्मचारी व अधिकारी बताकर लोगों को लोन, पॉलिसी व टावर लगवाने के नाम पर ठगी करते थे।
इनकी हुई गिरफ्तारी
कल्लूपुरा निवासी मनीष कुमार, संजयनगर निवासी सूरज ठाकुर, गोविंदपुरम निवासी सुमित गुप्ता, कविनगर निवासी सोनू, संजयनगर निवासी शिवम कुमार, कविनगर निवासी अरूण कुमार, संजयनगर निवासी अंजली, प्रिया, मिनी शर्मा, रवीना, मुरादनगर निवासी पल्लवी, सिहानी निवासी नीतू को गिरफ्तार किया है।
------