फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

वेयरहाउस खोलने पर नाम पर की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
वेयरहाउस खोलने के नाम पर की पांच लाख 86 हजार की ठगी
विज्ञापन

गाजियाबाद। रईसपुर निवासी मोहनराज ने सोशल मीडिया मोहाली पंजाब की वेयरहाउस एंड डिलीवरी कंपनी को वेयरहाउस की जरूरत का विज्ञापन देखा। जिसके झांसे में आकर मोहनराज ने अपनी खाली पड़ी जगह को कंपनी के लोगों को दिखाकर वेयरहाउस खोलने की बात कर ली। इसके लिए कंपनी ने सिक्योरिटी, फीस, कंसल्टेंसी फीस के नाम पर पांच लाख 86 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद भी कंपनी ने उस जगह न कोई वेयरहाउस खोला और न माल भेजा। पीड़ित ने इस मामले में थाना सिहानी गेट में धोखाधड़ी करने की शिकायत की है।

मोहनराज ने कहा कि डब्लूसीआरएस इंडिया कंसल्टेंसी फर्म चंडीगढ़ के माध्यम से सोशल मीडिया पर देखा कि पंजाब पिकजी वेयरहाउस एंड डिलीवरी सर्विसेज एलएलपी, मोहाली पंजाब वेयरहाउस करने के लिए जगह और आदमी की तलाश रही है। इसके लिए सोशल मीडिया पर दिए गए लिंक पर आवेदन कर दिया। इसके बाद कंपनी से तीन आदमी मिलने आए। जिन्हें वेयरहाउस खोलने के लिए लोहिया नगर में अपनी जगह को दिखा दिया। जो लोकेशन देखकर व्यापार करने के लिए सहमत हो गए। मोहनराज को कंपनी से आए लोगों ने कंपनी के कार्यप्रणाली समझाई कि कंपनी वेयरहाउस में फिल्पकार्ट, ब्लूडार्ट, नाइका का माल भेजेगी। इसके आर्डर अलग-अलग करके क्षेत्रवार माल कंपनी के लड़कों को देना जो डिलीवरी करेंगे। इसकी प्रक्रिया के लिए मोहनराज मोहाली पंजाब गया। जहां कंपनी के एमडी दीक्षित सूद से मुलाकात की। वेयरहाउस खोलने के लिए कंपनी के एमडी ने सिक्योरिटी फीस 3,50,000 रुपये, कंपनी फीस 59,000 रुपये, कंसल्टेंसी फीस 1,77,000 रुपये जमा करने के लिए बताया और जिसके एवज में एग्रीमेंट के तीन माह बाद से 70 हजार प्रति माह मिलने की बात कही। ऐसे में मोहनराज ने कंपनी के साथ व्यापार करने और वेयरहाउस खोलने के लिए 5,86,000 रुपये तीन चेक से दे दिए। मोहनराज ने बताया कि अनुबंध के अनुसार फरवरी 2020 में वेयरहाउस खोलने का वादा था, लेकिन अभी तक कंपनी ने वेयरहाउस नहीं खोला और कंपनी से संपर्क करने का प्रयास किया तो संपर्क नहीं हो सका। मामले में धोखाधड़ी लगने पर मोहनराज ने पंजाब में दिए गए पते पर जाकर देखा तो कंपनी बंद मिली। मोहनराज ने बताया कि कुछ दिन बाद जानकारी मिली कि इस कंपनी ने देश भर में सौ से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। सीओ द्वितीय अवनीश कुमार का कहना है कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed