{"_id":"61c75fdf95337e6a7929603a","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2316964182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात महिला समेत नौ मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात महिला समेत नौ मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात महिला समेत नौ मिले कोरोना संक्रमित
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जुलाई के बाद दिसंबर के महीने में अब तक सबसे अधिक 67 मरीज मिले हैं। जुलाई में 65 मरीज मिले थे। शनिवार को जिले में चार छात्र सहित नौ मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें चार मरीज ऐसे हैं, जिनके घर में बृहस्पतिवार को संक्रमित मरीज मिले थे।
इस समय 40 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है, इनमें पांच मरीज अलग-अलग अस्पताल में भर्ती हैं। संक्रमितों में बास्केट बाल खिलाड़ी, एक छात्रा व एक महिला को वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगी है। अब तक जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 55747 हो चुकी है। इलाज के बाद अब तक कुल 55246 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को भी एक संक्रमित का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। इलाज के दौरान गंभीर रूप से संक्रमित 461 की मौत हो चुकी है।
वैशाली में रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा संक्रमित हुई है। शक्ति खंड-3 निवासी 21 वर्षीय छात्रा दिल्ली में रहने वाली अपनी संक्रमित नानी के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई है। भारत सिटी में रहने वाली 36 वर्षीय महिला में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला का कोई यात्रा विवरण नहीं मिला है। वैशाली के श्रेष्ठ एंक्लेव में विदेश से लौटे 41 वर्षीय बास्केट बॉल खिलाड़ी भी संक्रमित हुआ है। शनिवार को संक्रमित मिले लोगों में 14 वर्षीय छात्र और खिलाड़ी समेत तीन लोगों को वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगी है। राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले कारोबारी के संपर्क में आने से परिवार की एक महिला (48) और एक बुजुर्ग (57) भी पॉजिटिव हुए हैं। न्यू विजय नगर में रहने वाले सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी के संपर्क में आने पर परिवार की एक महिला (29) में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। अमेरिका से लौटे कविनगर में रहने वाले छात्र के संपर्क में आने से परिवार की एक युवती (23) में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके अलावा इंदिरापुरम के एक स्कूल में पढ़ने वाले 14 वर्षीय छात्र में संक्रमण की पुष्टि हुई है। छात्र न्याय खंड-1 के हिमालय लीजेंड सोसायटी में रहता है।
विज्ञापन
सात संक्रमितों में कोई लक्षण नहीं हैं और दो में मामूली लक्षण हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजने के साथ ही परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
डॉ.आरके गुप्ता, जिला सर्विलांस अधिकारी
क्षेत्र- पुुरुष/महिला - उम्र - जांच - कैसे संक्रमित टीकाकरण
वसुंधरा सेक्ट.18 - गृहणी - 48 - घर में संक्रमित - कोविशील्ड दोनों डोज
वसुंधरा सेक्ट.18 - व्यवसायी - 57 - घर में संक्रमित - कोविशील्ड दोनों डोज
न्याय खंड इंदिरापुरम - छात्रा - 14 - निजी लैब -पता नहीं - नहीं
वैशाली - छात्रा - 18 - निजी लैब -पता नहीं - कोवाक्सीन दोनों डोज
शक्ति खंड इंदिरापुरम - छात्रा - 21 - निजी लैब - दिल्ली में संक्रमित नानी से संपर्क - कोविशील्ड दोनों डोज
भारत सिटी - महिला - 36 - निजी लैब - पता नहीं - कोवाक्सीन की दोनों डोज
वैशाली - बास्केट बाल खिलाड़ी - 41 - कैमरान से 17 को वापस - जिम्स - एक भी डोज नहीं लगी
कविनगर - छात्रा - 23 - निजी लैब - भाई संक्रमित - कोविशील्ड दोनों डोज
न्यूृ विजय नगर - युवती- 29 - सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी - एक भी डोज नहीं लगा