{"_id":"61ba395242eedb203d5b40f7","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd231109067","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन में कोरोना के सक्रिय तीन से 26 पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन में कोरोना के सक्रिय तीन से 26 पहुंचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 दिन में कोरोना के सक्रिय तीन से 26 पहुंचे
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले में भी बढ़ती जा रही है। एक दिसंबर को जिले में कोरोना के सक्रिय मरीज तीन थे। 15 दिन में सक्रिय मरीजों की संख्या 26 हो गई। इस बीच 30 नए केस मिले। इनमें चार ठीक हो चुके हैं। बुधवार को कोरोना के चार केस मिले। संक्रमित लोगों में विदेश से आए दो डॉक्टर और दो छात्र-छात्राएं शामिल हैं। डॉक्टरों को संतोष हास्पिटल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है। जबकि छात्रों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है।
जून और जुलाई के बाद सबसे अधिक कोरोना के संक्रमित दिसंबर में मिल रहे हैं। अगस्त में 26 संक्रमित मिले थे। इस समय कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 26 है। क्रासिंग रिपब्लिक में अब तक 9 संक्रमित मिल चुके हैं। नेहरू नगर में 9 और इंदिरापुरम में चार पॉजिटिव मिले हैं। वैशाली और राजेंद्रनगर में एक- एक केस मिल चुका है। बुधवार को 6119 लोगों की जांच रिपोर्ट आने पर चार संक्रमित पाए गए हैं। विदेश से आने वाले लोगों की निगरानी बढ़ा दी गई है। अब तक 3367 लोग विदेश यात्रा कर वापस आ चुके हैं।
रूस और केन्या से गत दिनों दो डॉक्टर गाजियाबाद आए थे। बुधवार को वापस जाना था। मंगलवार को जांच कराया तो दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बिहार के रहने वाले 52 वर्षीय डॉक्टर रूस में डॉक्टर हैं। वह 5 दिसंबर को बिहार गए थे। 13 दिसंबर को गाजियाबाद आने के बाद वह इंदिरापुरम के एक होटल में रुके थे। खास बात यह कि स्पुतनिक की दोनों डोज के अलावा बूस्टर डोज भी लगवा चुके हैं। नागपुर के रहने वाले एक अन्य डॉक्टर दिल्ली में किसी काम से आए थे, इंदिरापुरम में एक होटल में रुके थे। उन्होंने श्रीलंका जाने के लिए कोविड जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि दोनों के होटल में रहने से संक्रमण फैलने का खतरा था, इसलिए दोनों को संतोष अस्पताल में आईसोलेशन में रखा गया है। विभाग की ओर से होटल के स्टाफ और वहां ठहरे यात्रियों की जांच के लिए कैंप लगाया गया है। उन्होंने बताया कि केन्या और रूस ओमिक्रॉन प्रभावित देशों की सूची में नहीं हैं। इसलिए ओमिक्रॉन की कोई आशंका नहीं है। एहतियात के तौर पर दोनों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।
संक्रमित छात्रा की चपेट में एक और छात्र व छात्रा संक्रमित
ग्रेटर नोएडा के एक पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा और 14 वर्षीय छात्र संक्रमित हुए हैं। छात्रा क्रासिंग रिपब्लिक की एक सोसायटी में रहती है और छात्र लाल कुआं के पास एक हाउसिंग सोसायटी में रहता है। डीएसओ डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि दोनों संक्रमित पहले संक्रमण की चपेट में आई छात्रा के साथ ही बस से स्कूल जाते थे। छात्रा को पिछले तीन दिन से सर्दी और खांसी की परेशानी होने पर जांच कराई थी। छात्र में कोई लक्षण नहीं है। दोनों सोसायटी में रहने वाले 92 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमओ ने गौतमबुद्धनगर स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजकर स्कूल के स्टाफ और जिले में रहने वाले अन्य छात्रों और उनके परिजनों की जांच के लिए कहा है।
सात महीनों में मिले कोरोना संक्रमित
माह - संक्रमित
दिसंबर - 30
नवंबर - 06
अक्तूबर - 14
सितंबर - 18
अगस्त - 26
जुलाई - 65
जून - 324
दिसंबर में 15 दिन में संक्रमण दर
तिथि - संक्रमण दर प्रतिशत में
15 - 0.15
14 - 0.14
13 - 0.08
12 - 0.05
11 - 0.09
10 - 0.11
9 - 0.04
8 - 0.00
7 - 0.02
6 - 0.09
5 - 0.02
4 - 0.00
3 - 0.00
2 - 0.00
1 - 0.01
--------