फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

डासना में गर्भवती को पोषक तत्व कम मिलने से सबसे अधिक एनीमिक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
डासना क्षेत्र की महिलाओं में सबसे अधिक खून की कमी
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले में सबसे अधिक डासना क्षेत्र में महिलाओं में खून की कमी मिली है। जांच में यह बात सामने आई है। ग्यारह महीने में जिले के सरकारी अस्पतालों में 30 614 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। इनमें 27120 महिलाओं ने खून की जांच कराई। रिपोर्ट में 5701 गर्भवती महिलाओं में खून की कमी मिली। पोषक तत्व कम मिलने से डासना क्षेत्र में सबसे अधिक 3270 महिलाएं एनीमिक मिलीं। मोदीनगर क्षेत्र में छह गर्भवती एनीमिक पाई गईं। तीन महीने तक देखभाल और आयरन की गोलियां लेने से 2951 महिलाओं में हीमोग्लोबिन बढ़ने से खून की कमी दूर भी हुई है।
गर्भावस्था में महिलाओं को आयरन, विटामिन और मिनरल की ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में भोजन में पोषक तत्वों की कमी होने से गर्भवती एनीमिक हो जाती हैं। गर्भकाल में पोषण युक्त भोजन करने के साथ ही चिकित्सक की सलाह पर आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां नियमित रूप से खाएं। गर्भवती जांच के लिए हर माह की नौ तारीख को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जाता है। वहां खून की जांच निशुल्क की जाती है। आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां भी उपलब्ध कराई जाती हैं।
विज्ञापन

डॉ. विश्राम सिंह, एसीएमओ प्रभारी एनआरएचएम
एनीमिक महिलाओं का समय से पहले प्रसव का खतरा
गर्भवती के एनीमिक होने पर समय से पहले प्रसव होने का खतरा बढ़ जाता है। इतना ही नहीं गर्भवती के एनीमिक होने से जन्म के बाद शिशु कमजोर और कम वजन रहता है। कई बार प्रसव के दौरान यह जच्चा बच्चा के लिए जानलेवा भी हो जाता है। इसलिए गर्भवती को पोषण युक्त भोजन कराएं। महिलाओं का हीमोग्लोबिन 12 ग्राम और पुरुषों का हीमोग्लोबिन 13.5 ग्राम होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. श्रद्धा, पूर्व सीएमएस महिला अस्पताल
हीमोग्लोबिन पूरे रक्त में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। गर्भकाल में हीमोग्लोबिन का स्तर संतुलित बनाए रखने के लिए पोषण युक्त भोजन लेना जरूरी है। इसके लिए जरूरी आयरन तत्व के लिए भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें। ड्राई फ्रूट, खजूर और अंजीर में भी आयरन तत्व पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
डॉ. संगीता गोयल, सीएमएस महिला अस्पताल
.............
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जांच रिपोर्ट
क्षेत्र - गर्भवती के खून की जांच - एनीमिक - एनीमिया दूर हुआ
डासना - 5571 - 3270 - 1440
शहरी क्षेत्र - 7404 - 1005 - 969
लोनी - 5127 - 80 - 57
भोजपुर - 3508 - 183 - 91
मोदीनगर - 1483 - 06 - 05
मुरादनगर - 4187 - 1157 - 708
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed