फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

एफओबी के लिए चार दिन रहेगा रेल ट्रैफिक ब्लॉक, 9 ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
एफओबी के लिए चार दिन रहेगा रेल ट्रैफिक ब्लॉक, 9 ट्रेनें रहेंगी निरस्त
विज्ञापन

गाजियाबाद। पुराना रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन तीसरे एफओबी (फुटओवर ब्रिज) के लिए गर्डर लांचिंग का काम इसी महीने पूरा हो जाएगा। एफओबी के गर्डर लांच करने और धोबीघाट आरओबी के दूसरे हिस्से के लिए स्टेजिंग (गर्डर लांचिंग के लिए लोहे के स्ट्रक्चर) बनाने के लिए रेलवे को चार दिन का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक मिल गया है। इस दौरान अलग-अलग दिनों में 9 ट्रेनें निरस्त रहेंगी, वहीं तीन दिन तक चार ट्रेनें साहिबाबाद में आकर टर्मिनेट हो जाएंगे। ब्लॉक के दौरान कई ट्रेनों का रूट बदलेगा।
रेलवे अधिकारियों ने करीब एक माह पहले ही ट्रैफिक और इलेक्ट्रिक ब्लॉक के लिए दिल्ली डिविजन के अधिकारियों को पत्र भेज दिया था। त्योहारी सीजन में यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए ट्रेनों रोकने कही सहमति नहीं दी गई। अब त्योहारी सीजन बीत जाने के बाद ट्रैफिक ब्लॉक पर सहमति दे दी गई है। रेलवे के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि 24 से 27 नवंबर तक अलग-अलग समय पर ट्रैफिक ब्लॉक दिया गया है। इन चार दिन में कुल 27 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

------
यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 24 से 26 नवंबर तक टूंडला-दिल्ली, नई दिल्ली-गाजियाबाद, पलवल-नई दिल्ली-गाजियाबाद (अप-डाउन) ट्रेनों का संचालन निरस्त रहेगा। 26 नवंबर को दिल्ली-सहारनपुर और मुरादाबाद-गाजियाबाद-मुरादाबाद ईएमयू स्पेशल ट्रेनें नहीं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यह ट्रेनें साहिबाबाद होंगी टर्मिनेट
24 और 26 नवंबर को पलवल-गाजियाबाद, गाजियाबाद-शकूरबस्ती, मथुरा-गाजियाबाद और गाजियाबाद-मथुरा जंक्शन ईएमयू साहिबाबाद से गाजियाबाद के बीच निरस्त रहेंगी। यह ट्रेनें साहिबाबाद स्टेशन तक आएंगी और यही से वापस चली जाएंगी।
---
इन ट्रेनों का बदलेगा रास्ता
ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से 26 नवंबर को अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस, नई दिल्ली-बनारस स्पेशल ट्रेन, देहरादून-उज्जैन के बीच चलने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस और दिल्ली-अंबाला स्पेशल एक्सप्रेस दिल्ली से गाजियाबाद के रास्ते जाने की बजाय लोनी, शामली और टपरी के रास्ते चलाई जाएंगी। वहीं नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल और नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस दिल्ली से पलवल, आगरा, इटावा और कानपुर के रास्ते गंतव्य तक पहुंचेंगी।

---
इन ट्रेनों का बदलेगा समय
रेलवे ने नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी, नई दिल्ली-गया स्पेशल, नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल, आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल, आनंद विहार-मऊ स्पेशल, आनंद विहार-दानापुर स्पेशल का समय बदला जाएगा। इन्हें निर्धारित समय से 25 मिनट से ढाई घंटे की देरी से चलाया जाएगा। वहीं पुरी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल एक्सप्रेस को साहिबाबाद स्टेशन पर 25 मिनट रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed