फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

राजनगर में फिर दिखा तेंदुआ, वीडयो वायरल होने के बाद तलाश में जुटा वन विभाग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
राजनगर में फिर दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग तलाश में जुटा
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर के रिहायशी इलाके में मंगलवार देर रात सड़क पर तेंदुआ दिख। सीसीटीवी में कैद तेंदुए की फुटेज बुधवार को वायरल हुई तो लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस और वन विभाग के अधिकारी हरकत में आए। वन विभाग ने दोपहर करीब 12 बजे सर्च अभियान शुरू किया और देर रात तक चलता रहा।
तेंदुए की सूचना से शहर में दहशत का माहौल है। वन विभाग और प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। लोगों को घरों में रहने, रात में लाइट जलाकर रखने और टॉर्च लेकर बाहर निकलने के लिए कहा गया है। बाहर निकलने पर कहीं बैठने से मनाही की गई है।
विज्ञापन

राजनगर सेक्टर 13 निवासी अरिहंत जैन के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ कैद हुआ। अरिहंत ने बताया कि रात दो बजे के करीब तेंदुआ सीसीटीवी में दिखा। सुबह जब फुटेज चेक किया तो तेंदुए की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और ग्रुप में फुटेज को शेयर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
नहीं मिले पंजे के निशान
रेंजर अशोक गुप्ता ने बताया कि करीब 12 बजे उन्हें जानकारी मिली। इसके बाद से आठ कर्मियों के साथ उन्होंने सर्च अभियान चलाया। इंग्राहम इंस्टीट्यूट परिसर में पिंजरा लगाया गया है। एएलटी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की जा रही है। लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को घरों से बाहर निकलने से मना किया गया है। पिछले साल नवंबर में इसी इलाके में राजकुंज कॉलोनी के पास तेंदुआ दिखा था, कई दिनों तक तलाश की गई थी लेकिन पता नहीं चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed