{"_id":"6192b98c7fc7006cc0700710","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd22942220","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार में छेड़छाड़ की रिपोर्ट लिखी, केस खत्म करने के लिए एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार में छेड़छाड़ की रिपोर्ट लिखी, केस खत्म करने के लिए एक लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 हजार में छेड़छाड़ की रिपोर्ट लिखी, केस खत्म करने के लिए एक लाख
गाजियाबाद। पुलिस के खेल निराले हैं। पहले तो 50 हजार रुपये लेकर दुकानदार पर छेड़छाड़ का केस दर्ज किया और फिर उसे खत्म करने के नाम पर दलाल के जरिये एक लाख रुपये वसूल लिए। यह कारनामा कैला भट्ठा चौकी पुलिस का है। काम न होने पर तगादा किया तो 40 हजार रुपये वापस कर दिए, लेकिन 60 हजार रोक लिए। रकम मांगने पर दलाल ने चौकी इंचार्ज, एसएचओ और सीओ को पैसे चले जाने की बात कह झूठे केस में फंसाने की धमकी दी तो पीड़ित एसएसपी दरबार पहुंच गया। एसएसपी के आदेश पर दलाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिसकर्मियों की जांच शुरू हो गई है।
कैला भट्ठा गली नंबर-7 निवासी आरिफ का कहना है कि उनके भाई इलियास की कैला भट्ठा में कॉस्मेटिक की दुकान है। 23 दिसंबर 2020 को एक महिला खरीदारी करने आई। गिफ्ट के पैसों को लेकर महिला की इलियास से कहासुनी हो गई। इसके बाद महिला का पति तीन-चार लोगों को लेकर आई और गाली-गलौज करते हुए झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी देकर चला गया। महिला ने अगले दिन डीएम ऑफिस में शिकायत दी। इसके बाद महिला ने 25 दिसंबर को इलियास के खिलाफ नगर कोतवाली में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का केस दर्ज करा दिया। इस केस को लेकर इलियास व उसका परिवार तनाव में आ गया।
इनसे बात कर लो, यह दरोगाजी का सारा काम देखते हैं
आरिफ का कहना है कि केस दर्ज होने के बाद उनके पास सलीम नाम का आदमी आया। उसने कहा कि चौकी इंचार्ज ने 50 हजार रुपये लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। अगर वह चाहें तो उनकी बात भी चौकी इंचार्ज से करा देगा। वह चौकी गए तो सलीम ने उन्हें अली रजा जैदी नाम के व्यक्ति से मिलवाया। उन्हें बताया गया कि अली रजा जैदी चौकी इंचार्ज का सारा काम देखते हैं।
विज्ञापन
दलाल बोला - मैंने ही केस दर्ज कराया, अब खत्म करा दूंगा
आरिफ के मुताबिक अली रजा जैदी ने उनसे कहा कि दूसरे पक्ष से 50 हजार लेकर उसने ही छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। उसे पता है कि यह केस झूठा था। अली रजा ने कहा कि अगर वह एक लाख रुपये देंगे तो केस खत्म करा दूंगा। आरिफ का कहना है कि चौकी इंचार्ज के सामने बात शुरू कर अली जैदी ने उनसे एकांत में ले जाकर पैसों की बात की थी, लिहाजा उन्होंने उस पर भरोसा कर लिया।
स्कूटी बेची, कर्ज लेकर जुटाई रकम
आरिफ का कहना है कि उनके पास पैसे नहीं थे, लेकिन भाई के भविष्य को देखते हुए रकम जुटाने में लग गए। इसके लिए स्कूटी बेचनी पड़ी और कुछ लोगों से कर्ज भी लेना पड़ा। जैसे-तैसे एक लाख जुटाकर अली रजा जैदी को दिए। उसने कहा था कि पैसों का वह जिम्मेदार है। काम न होने पर दोगुने पैसे लौटाएगा।
तगादे पर दलाल बोला - चौकी इंचार्ज, एसएचओ व सीओ को जा चुके हैं पैसे
पीड़ित का कहना है कि काम न होने पर उन्होंने अली रजा जैदी से रकम वापस मांगी तो उसने कहा कि चौकी इंचार्ज, एसएचओ और सीओ को पैसे जा चुके हैं। जल्द ही उनका काम हो जाएगा। एक महीने बाद भी काम न होने पर उन्होंने तगादा किया तो अली रजा जैदी ने तैश में आकर कहा कि रकम पुलिस अधिकारियों के पास है। अगर ज्यादा हाथ-पांव पीटे तो उन्हीं पुलिस अधिकारियों से झूठा केस दर्ज कराकर उन्हें जेल भिजवा देगा।
चौकी इंचार्ज ने लौटा दिए 40 हजार
आरिफ का कहना है कि उन्होंने नगर कोतवाली व सीओ ऑफिस जाकर पैसे वापस दिलाने की मांग की तो चौकी इंचार्ज ने बुलाकर उन्हें 40 हजार रुपये लौटा दिए। बाकी रकम न मिलने पर सुबूत के तौर पर अली रजा जैदी की वीडियो व ऑडियो के साथ उन्होंने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी ने नगर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। तब जाकर अली रजा जैदी के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का केस दर्ज हुआ।
कोट.....
जांच के बाद होगी कार्रवाई
जिस व्यक्ति ने केस खत्म कराने के नाम पर रकम ली, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही, जिन पुलिसकर्मियों को रकम देनी बताई गई है, उनकी जांच का आदेश दिया है। जांच में दोषी मिलने पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।- पवन कुमार, एसएसपी