फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

कठिन वक्त में भी हार न मानने की कला दिखाती है सफलता का रास्ता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
कठिन वक्त में भी हार न मानने की कला दिखाती है सफलता का रास्ता
विज्ञापन

गाजियाबाद। जीवन में मुश्किलों के कई स्पीड ब्रेकर आते हैं। 1999 में अल्सर का बड़ा ऑपरेशन हो या फिर कलाकार के तौर पर कई ऑडिशन में नकारा जाना, लेकिन कठिन दौर में भी हार न मानने की जीवन में सीखी कला से सफलता का रास्ता तय किया। कोविड महामारी ने सभी को साथ लेकर चलने और कभी हार नहीं मानने का सबक दिया।
यह बात टेडेक्स केआईईटी के तीसरे संस्करण के कार्यक्रम ‘सह-अस्तित्व का एक युग’ में हैरीपॉटर, छोटा भीम सहित कई फिल्मों व विज्ञापनों में अपनी आवाज देने वाले बॉलीवुड के मशहूर वायस आर्टिस्ट राजेश कावा ने कही। काइट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटशंस में हुए कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्नल हरप्रीत सिंह सेठी, वित्त एडवाइजर नेहा नागर, युवा उद्यमी सुमित जैन, वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर आरजू खुराना, जेंडर फ्लूइड कलाकार हितेन नूनवाल, युवा उद्यमी अर्पित अरोड़ा, चित्रकार सुविज्ञा शर्मा, डीजे रिंक ने युवाओं को कोविड के बाद बदली परिस्थितियों में एक-दूसरे की मदद को सफलता का मूलमंत्र बताया। समारोह में कलाकार शुभी जौहरी व अमित खिंची की कथक प्रस्तुति ने समां बांध दिया। जेंडर फ्लूइड कलाकार हितेन नूनवाल की प्रस्तुति पर सभी ने तालियां बजाकर स्वागत किया। काइट इंस्टीट्यूट में सुबह 10 बजे से शुरू होकर यह कार्यक्रम शाम साढ़े पांच बजे तक चला। कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर अमर उजाला रहा।
विज्ञापन

चुनौतियों में धैर्य और कड़ी मेहनत ने किया मजबूत : राजेश कावा
बॉलीवुड के वायस आर्टिस्ट राजेश कावा ने कहा कि उनके राह में सबसे पहली रुकावट भाषा बनी। हिंदी में भी गुजराती की छाप आने से कई ऑडिशन में रिजेक्ट हुआ, लेकिन हार नहीं मानते हुए भाषा पर लगातार काम किया। 2008 में हैरी पॉटर फिल्म के ऑडिशन में सफलता मिली। चुनौतियों में खुद पर विश्वास और धैर्य बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवन में अनुशासन जरूरी, हर चुनौती का करें सामना : कर्नल हरप्रीत सिंह सेठी
सेवानिवृत्त कर्नल हरप्रीत सिंह सेठी ने कहा कि जीवन में अनुशासन का महत्व सबसे ज्यादा है। अनुशासित जीवन जीने के चलते ही फौजी कभी फेल नहीं होता। कोविड के बाद से दुनिया में चुनौतियां लगातार बढ़ीं हैं। ऐसे में सामूहिक प्रयास से सफलता पाई जा सकती है।
अपने क्षेत्र में सभी हैं कलाकार, खुद को तराशते रहें : शुभी जोहरी व अमित ख्ंिाची
मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति के बाद कथक कलाकार शुभी जोहरी और अमित खिंची ने कहा कि डांसर हो या फिर इंजीनियर, सभी अपने-अपने क्षेत्र के कलाकार होते हैं। वर्तमान में बढ़ती चुनौतियों के कारण जरूरत अपने हुनर को लगातार तराशते रहने की है।
वित्तीय प्रबंधन है जरूरी, छोटे-छोटे कदम बढ़ाएं : नेहा नागर
वित्तीय एडवाइजर नेहा नागर ने कहा कि कोविड ने भारत में अधिकांश वित्तीय सेवाओं को डिजिटल कर दिया। ऐसे में वर्तमान में देश में फिनटेक क्रांति चल रही है। अभी लोगों को जरूरत वित्तीय प्रबंधन की है। व्यापार में छोटे-छोटे कदम बढ़ाकर सफलता पाई जा सकती है।
हर क्षेत्र की अपनी चुनौतियां, घबराएं नहीं : आरजू खन्ना
मशहूर वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर आरजू खुराना ने कहा कि परिजनों के प्रोत्साहन से वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के चुनौतीपूर्ण पेशे को चुना। शुरुआत में कई मुश्किलें आईं, लेकिन वह आगे बढ़ती गईं। वन्यजीव फोटोग्राफी में उससे जुडे़ नियमों का पालन किया जाए, तो कोई परेशानी सामने नहीं आएगी।
दूसरों की परवाह छोड़ सपनों को पूरा करने में जुटें : हितेन नूनवाल
जेंडर फ्लूइड कलाकार हितेन नूनवाल ने कहा कि अपनी कला की शैली से कई बार लोगों का तिरस्कार झेला। लोगों के कड़वे बोल से अपने आत्मविश्वास को कभी कम नहीं होने दिया। दूसरों की परवाह को छोड़कर अपने सपनों को पूरा करने में जुटने की जरूरत है।
अपने जुनून को कम नहीं होने दें : डीजे रिंक
देश की नंबर एक डीजे में शुमार रिंक ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए जुनून जरूरी है। मैंने डीजे के प्रति अपने जुनून और प्यार की बदौलत यहां तक का सफर तय किया है। धार्मिक विश्वासों, पारिवारिक मूल्यों का पालन और सामाजिक चुनौतियों का सामना करते हुए यहां तक पहुंची हूं।
आय के नए स्रोत की तलाश नहीं छोड़ें : अर्पित अरोड़ा
युवा उद्यमी अर्पित अरोड़ा ने कहा कि महामारी के बाद से बाजार में चुनौतियां बढ़ने के साथ नई संभावनाओं का उदय हुआ है। ऐसे में एक आय पर निर्भर रहने की जगह दूसरे नये स्रोत की तलाश करने की जरूरत है। कोविड ने वित्तीय प्रबंधन की दिशा में ध्यान देने को प्रेरित किया है।
कॅरिअर के चुनाव में रुचि को दें प्राथमिकता : सुमित जैन
युवा उद्यमी सुमित जैन ने कहा कि कॅरिअर के चुनाव में युवाओं को अपनी रुचि को तवज्जो देनी चाहिए। फिर लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है। असफलता सभी के जीवन में आती है। उससे निराश होने की जगह और सीखकर आगे बढ़ना चाहिए।

कोविड में चुनौतियों के साथ खुले नए विकल्प : सुविज्ञा शर्मा
मशहूर कलाकार सुविज्ञा शर्मा ने कहा कि कोविड ने कलाकारों के सामने कई चुनौतियां पेश कीं। मुश्किलों के बीच कई नए विकल्प भी खुले। वर्तमान में जरूरत घबराने की जगह खुद को मुश्किलों के लिए तैयार करने की है। खुद पर विश्वास से हर बड़ी परेशानी का हल खोजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed