फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

एक्सप्रेसवे से ढाई घंटे में लोनी से पहुंचेंगे देहरादून ः वीके सिंह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
एक्सप्रेसवे से ढाई घंटे में लोनी
विज्ञापन

से पहुंचेंगे देहरादून : वीके सिंह
गाजियाबाद। केदारनाथ धाम से आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूधेश्वरनाथ मंदिर में दिखाया गया। शुक्रवार को पांच स्थानों पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। इस दौरान सभी ने रुद्राभिषेक किया और साधु-संतों का सम्मान भी किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि लोनी से देहरादून तक एक्सप्रेसवे 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा तब देहरादून ढाई घंटे में पहुंचा जा सकेगा।

दूधेश्वरनाथ मंदिर में एलईडी पर केदारनाथ से हो रहे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। प्रसारण से पहले केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, डीएम राकेश कुमार सिंह ने रुद्राभिषेक और पूजन किया। दूधेश्वरनाथ मंदिर के साथ कैलाश मानसरोवर भवन, हनुमान मंदिर लोनी, छतरी वाला मंदिर मोदीनगर और गोविंदपुरम स्थित मंदिर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले 10 साल में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पर्यटन का बड़ा केंद्र बनेगा। सड़कों का निर्माण तेजी से हो रहा है। कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि 2024 तक देहरादून तक राजमार्ग बन जाएगा। अगली कैलाश मानसरोवर यात्रा भक्तजन लिपूलेख तक कार या अन्य किसी वाहन से यात्रा कर सकेंगे। इस दौरान महंत नारायण गिरि, महापौर आशा शर्मा, मंत्री अतुल गर्ग, दिनेश गोयल, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, मीडिया प्रभारी एसआर सुथार, विजय मित्तल, एडीएम सिटी विपिन कुमार, नगर मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह, एसडीएम सदर विनय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed