फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

मछली पालन में मोटे मुनाफे का झांसा देकर साढ़े 5 करोड़ की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
मछली पालन में मोटे मुनाफेका झांसा देकर साढ़े 5 करोड़ की ठगी
विज्ञापन

गाजियाबाद। मछली पालन के कारोबार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 5.42 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में वीवीआईपी सोसायटी निवासी रजनीश कुमार ने फॉर्च्यून फिशरीज एंड विजन फिशरीज के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश ताराचंद भंसौड के खिलाफ नंदग्राम थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
रजनीश कुमार ने नंदग्राम थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि एक दोस्त के जरिये उनकी मुलाकात नागपुर में राजेश ताराचंद भंसौड से हुई। जान-पहचान होने पर राजेश ताराचंद 2017 में उनके घर पर हुए एक कार्यक्रम में शिरकत करने आया। उसी दौरान उसने एक बिजनेस प्लान शेयर किया। राजेश ताराचंद ने बताया कि उन्होंने मछली पालन के लिए सरकारी डैम किराए पर ले रखे हैं। दस्तावेज दिखाते हुए उसने कहा कि उसके कारोबार में निवेश करने पर 25 महीनों में रकम चार गुना मिलेगी। रजनीश कुमार का कहना है कि उन्होंने अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ मिलकर मई 2017 से जनवरी 2018 तक 5 करोड़ 42 लाख रुपये उसकी कंपनी में लगा दिए। वापस पैसे न मिलने पर उन्होंने तगादा किया तो राजेश ताराचंद ने उनके नाम करीब 5 करोड़ रुपये की अपनी कुछ संपत्ति का एग्रीमेंट कर दिया। साथ ही संपत्ति 42 लाख रुपये केपोस्ट डेटेड चेक दिए।
विज्ञापन

हत्या की धमकी मिलने पर दर्ज कराया केस
रजनीश कुमार का कहना है कि शुरूआत में आरोपी रकम लौटाने का आश्वासन देता रहा, लेकिन बाद में साफ इनकार कर दिया। साथ ही तगादा करने पर हत्या कराने की धमकी भी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed