{"_id":"618580aa41369e4dd46252dd","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2288879199","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर स्मॉग के बीच 30 गाड़ियां टकराई, 16 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर स्मॉग के बीच 30 गाड़ियां टकराई, 16 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर स्मॉग के
बीच 30 गाड़ियां टकराईं, 16 घायल
गाजियाबाद। पटाखों के धुएं से बने स्मॉग के बीच दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह 30 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में 16 लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाया तब जाकर यातायात सुचारु हो सका।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह हवा में स्मॉग काफी ज्यादा था। हाईवे पर दृश्यता बेहद कम थी। सुबह करीब सात बजे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद से मेरठ जा रही एक कार चितौड़ा गांव के सामने खराब हो गई। कार चालक ने पार्किंग लाइट व इंडिकेटर जला दिए, इसके बावजूद उसके पीछे से एक गाड़ी उससे आ टकराई। दोनों गाड़ियों में सवार लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही एक के बाद एक 30 गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। हादसे के बाद कार सवारों में चीखपुकार मच गई। लोगों ने घायलों को गाड़ियों से निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
चार से पांच वाहनों के टकराने पर लोगों ने सूझबूझ से काम लिया। वह हादसे से 100 से 200 मीटर पहले तक पहुंच गए और गाजियाबाद की तरफ से आ रही गाड़ियों को आगे हादसे के बारे में बताया। लोगों के इशारे देख कार सवारों ने भी स्पीड कम कर ली, जिससे हल्की टक्कर होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस के मुताबिक मेरठ निवासी रिछपाल, कविंद्र और सतीश, पिलखुवा निवासी राजेश गिरी, छपरौला निवासी ननके यादव, शाहपुर बम्हैटा निवासी राजीव समेत 16 लोग मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन
वाहनों के हटने पर सुचारु हुआ यातायात
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 30 वाहनों के टकराने पर गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन पर यातायात बाधित हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को देखकर राहगीर मौके पर रुके तो स्थिति और बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची मसूरी पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ियों को एक्सप्रेसवे से हटाया, जब कहीं जाकर यातायात सुचारु हो पाया।