फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

कूड़ा डालने से रोका, एक नामजद ५१ अज्ञात पर एफआईआर दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
कूड़ा डालने से रोका, निगम ने एक नामजद कर 50 अज्ञात पर दर्ज कराई एफआईआर
विज्ञापन

गाजियाबाद। महमूदाबाद-मकरेड़ा में लीज पर ली गई जमीन पर कूड़ा डालने से रोकने और निगम कर्मचारियों से मारपीट कर बैरंग लौटाने के मामले में नगर निगम ने एक को नामजद कराकर 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विकास संघर्ष समिति के सचिव सलेक भइया समेत अज्ञात लोगों पर बलवा, मारपीट, गाली-गलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दूसरी ओर, निगम अधिकारियों ने गालंद में कूड़ा डालने का विरोध करने वाले 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
28 दिन से कूड़ा डालने पर जगह-जगह विरोध झेल रहे नगर निगम के अधिकारियों ने अब सख्ती शुरू कर यह पहला मामला दर्ज कराया है। मकरेड़ा में आबादी से दूर नगर निगम ने लैंडफिल साइट बनाने और मशीन लगाकर कचरे का निस्तारण करने के लिए किसान से जमीन लीज पर ली है। तीन दिन पहले यहां नगर निगम ने खोदाई शुरू की तो आसपास के लोगों ने विरोध कर उनके साथ धक्कामुक्की की। बुधवार को नगर निगम के कर्मचारी वाहनों में कचरा लेकर पहुंचे तो फिर हंगामा कर उन्हें बैरंग लौटा दिया। इसके बाद नगर निगम के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अशोक कुमार ने मुरादनगर थाने में प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे सलेक भइया को नामजद कर 50 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि कूड़ा प्रोसेसिंग के लिए जमीन पर किए जा रहे सरकारी कार्य में लोग बाधा पहुंचा रहे हैं। उन्होंने नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर काम बंद करा दिया है।
विज्ञापन

गालंद में विरोध करने वालों पर कार्रवाई के लिए दी तहरीर
नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार का कहना है कि गालंद में निगम की जमीन पर लोग कूड़े का निस्तारण नहीं करने दे रहे हैं। बुधवार को वहां भी लोगों ने विरोध कर निगम की मशीन में तोड़फोड़ कर दी थी। उन्होंने बताया कि नगरायुक्त की ओर से हापुड़ के प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर कार्रवाई को कहा गया है। गालंद में विरोध करने वालों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करना ठीक नहीं
कहीं न कहीं तो कचरे का निस्तारण करना ही पड़ेगा। इस तरह विरोध करना ठीक नहीं है। नगर निगम वैज्ञानिक विधि से कचरे का निस्तारण करेगा। मशीनों के जरिए उसे खाद में तब्दील किया जाएगा। कहीं भी कूड़ा डालकर छोड़ा नहीं जाएगा। सरकारी कार्य में बाधा बनने वालों के खिलाफ नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा। विरोध करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - महेंद्र सिंह तंवर, नगरायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed