{"_id":"6179a3e8e5e3381c8f0a81a6","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd228453418","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुक्का पी रहे युवकों ने कार सवार दोस्तों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुक्का पी रहे युवकों ने कार सवार दोस्तों को पीटा
विज्ञापन

गाजियाबाद। दुकान के बाहर खड़े होकर हुक्का पी रहा चार युवकों ने राजनगर एक्सटेंशन की केएम रेजीडेंसी सोसायटी निवासी सुरेंद्र सिंह बिष्ट और उनके दोस्त पर हमला कर दिया। सोसायटी के लोगों के आने पर हमलावर फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि दुकानदार द्वारा इशारा करने के बाद ही युवकों ने उन पर हमला किया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
नंदग्राम पुलिस के मुताबिक केएम रेजीडेंसी सोसायटी निवासी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने तहरीर दी है। उनका कहना है कि बुधवार शाम को वह अपने दोस्त चंदन वोरा के साथ अपनी स्विफ्ट कार से सोसायटी के गेट के बाहर पहुंचे। हॉर्न बजाने पर गार्ड नहीं आए तो उनके दोस्त कार से उतरकर गार्ड को देखने के लिए सोसायटी के गेट पर पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान लाठी-डंडों से लैस चार युवक आए और उन्हें कार से उतारकर मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने किसी तरह सोसायटी में घुसकर जान बचाई। इसके बाद इन्हीं चारों युवकों ने सोसायटी में घुसकर उनके दोस्त पर हमला कर दिया। सोसायटी के कुछ लोगों ने उनके दोस्त को बचाया।
पास में दुकान के बाहर हुक्का पी रहे थे हमलावर
तहरीर में सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहना है कि हमला करने वाले युवक मारपीट करने से पहले पास की ही एक दुकान के बाहर खड़े होकर हुक्का पी रहे थे। दुकान मालिक ने ही युवकों को इशारा करके उनकी कार के बारे में बताया था। नंदग्राम एसएचओ अमित कुमार का कहना है कि चारों आरोपी युवक अज्ञात हैं। हालांकि वह सोसायटी में ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनकी धरपकड़ की कोशिश की जा रही है।