फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

टायर फटने से अनियंत्रित बस फ्लाइओवर से नीचे गिरी, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
टायर फटने से बस फ्लाईओवर से नीचे गिरी, एक की मौत-छह घायल
विज्ञापन

गाजियाबाद। जीटी रोड पर एक बस टायर फटने से अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। बस ग्रेटर नोएडा से एलजी प्लांट के कर्मचारियों को छोड़ते हुए आ रही थी। बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि बस में सवार सात कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया।
एसएसपी पवन कुमार ने बताया कि एलजी कंपनी की बस रोजाना गाजियाबाद के कर्मचारियों को लेने और छोड़ने आती थी। बुधवार को दिन की शिफ्ट खत्म होने के बाद बस कर्मचारियों को छोड़ते हुए आ रही थी। रात करीब पौने 9 बजे लालकुआं से गाजियाबाद आते वक्त बस जैसे ही भाटिया मोड़ फ्लाईओवर पर पहुंची तो उसका अगला टायर फट गया। इससे अनियंत्रित हुई बस डिवाइडर तोड़ते हुए गलत दिशा में जा पहुंची और सामने से आ रहे बाइक सवार को चपेट में लेते हुए फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। बाइक सवार युवक की फ्लाईओवर पर ही मौत हो गई। युवक की शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

शीशे तोड़कर बाहर निकाले कर्मचारी
बस के नीचे गिरते ही बस में मौजूद कर्मचारियों में चीख पुकार मच गई। धमाके की आवाज सुनकर ईद-गिर्द बसे दौलतपुरा के लोग मौके पर दौड़ पड़े। उन्होंने शीशे तोड़कर कर्मचारियों को बाहर निकाला और उन्हें अपने वाहनों से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल होने वाले में बस में सवार सुनील, आसिफ और दीपक के नाम सामने आए हैं, जबकि बाइक और मोबाइल चकनाचूर होने के कारण मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। अन्य घायलों को किस अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस इसकी जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसर दौड़े, शहर भर की पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की जानकारी लगते ही डीएम राकेश कुमार सिंह, एसएसपी पवन कुमार, सीएफओ सुनील कुमार सिंह, एसपी सिटी निपुण अग्रवाल, एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया। शहर के सभी थानों की पुलिस भी मौके पर बुला ली गई। स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग भी पहले घटना स्थल और फिर जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल चाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed