फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

गाड़ी में बुटीक का सामान चोरी करके ले गया चाय वाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
गाड़ी में बुटीक का सामान चोरी करके ले गया चाय वाला
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिस चाय विक्रेता को बुटीक की देखरेख का जिम्मा सौंपा हुआ था, वही अपने साथियों के साथ बुटीक का सामान गाड़ी में भरकर ले गया। घटना सिहानी गेट में होली चाइल्ड स्कूल के पास स्थित एक बुटीक में हुई। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद मिलने पर बुटीक संचालिका ने केस दर्ज कराया।

नेहरू नगर सेकेंड निवासी गीता यादव का कहना है कि होली चाइल्ड स्कूल के पास वह अवंतिका नाम से बुटीक चलाती हैं। बुटीक के सामने मध्यप्रदेश निवासी जीतू चाय की दुकान करता था। उसे बुटीक की एक चाबी दे रखी थी। गीता का कहना है कि 18 सितंबर की शाम साढ़े 7 बजे जीतू अपने भांजे रवि रजत और दो अन्य लड़कों को लेकर आया और बुटीक का ताला खोलकर दो सिलाई मशीन, दो काउंटर, सोफा सेट, एसी, फ्रिज, एलसीडी, म्यूजिक सिस्टम, 15 कार्टून कपड़े, एलआईसी के पेपर, बैंक पासबुक, 30 हजार रुपये टाटा-407 में भरकर ले गया। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी घटना कैद हो गई। आरोप है कि जीतू पड़ोस की दुकान से आठ हजार रुपये व मैनेजर दीपा त्यागी से 40 हजार रुपये भी उधार ले गया। फोन करने पर जीतू और उसके भांजे ने फोन नहीं उठाया। अन्य नंबर से कॉल करके आरोपी हत्या की धमकी दे रहे हैं। गीता का कहना है कि घटना में जीतू के माता-पिता व बहन भी शामिल हैं। सीओ द्वितीय अवनीश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed