फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

डंपिंग ग्राउंड बंद, शहर से नहीं उठा कचरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
शहर की सड़कों से नहीं उठ रहा कूड़ा
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित डंपिंग ग्राउंड को स्थानीय लोगों के विरोध के बाद निगम ने बंद कर दिया। बुधवार को कॉलोनियों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन तो हुआ, लेकिन सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट पर लाकर डंप कर दिया गया। यहां से डंपिंग ग्राउंड पर कचरा नहीं ले जाया गया। नगर निगम ने अब गालंद में कचरे का निस्तारण करने का वैकल्पिक इंतजाम किया है।
राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में भोवापुर गांव की जमीन पर नगर निगम ने लैंडफिल साइट बनाई थी। निगम के स्वास्थ्य विभाग ने शहर भर के कचरे को करीब दो माह तक यहां डंप किया। इस लैंडफिल साइट के पास स्थित मिग्सन रूफ सोसायटी और भोवापुर, मोरटा गांव के लोग शुरू से ही इसका विरोध कर रहे थे। बीते मंगलवार को ग्रामीणों ने नगर निगम के वाहनों को घेर लिया और कचरा डंप नहीं करने दिया। मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी ने मौके पर पहुंच निगम के अधिकारियों से वार्ता की और कचरा नहीं डलने दिया। विधायक के विरोध के बाद नगर निगम ने इस डंपिंग साइट को बंद कर दिया।
विज्ञापन

----
कूड़े का निस्तारण करना बना चुनौती
करीब चार साल पहले एनजीटी ने सिद्धार्थ विहार स्थित नगर निगम की कूड़ा डंपिंग साइट बंद करने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद नगर निगम ने यहां कूड़ा डालना बंद कर दिया था। तभी से नगर निगम अलग-अलग जगहों पर किसानों से लो-लाइन (गहरे क्षेत्र) की जमीन लीज पर लेता है और एक निर्धारित समय के लिए लैंडफिल साइट बनाता है। क्षेत्रीय लोगों के विरोध के कारण सदरपुर, मोरटा, दुहाई, टीला मोड़ के पास और अब भोवापुर से नगर निगम को लैंडफिल साइट बंद करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गालंद में लगेंगे वेस्ट प्रोसेसिंग के दो प्लांट
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि भोवापुर में लैंडफिल साइट बंद करने के बाद बृहस्पतिवार से गालंद स्थित नगर निगम की जमीन पर कचरा डंप किया जाएगा। यहां कचरे को प्रोसेस कर खाद बनाने के लिए दो प्लांट आउटसोर्सिंग पर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यहां नगर निगम के पास पर्याप्त जमीन है। एक-एक दिन का कचरा अलग-अलग डाला जाएगा। 28 दिन सूखने के बाद कचरे में से प्लास्टिक, लकड़ी, लोहा आदि अलग करने के बाद गीले कचरे से खाद बनाई जाएगी।

पिपलेड़ा में भी जमीन की कराई खुदाई
नगर निगम अधिकारियों ने गांव पिपलेड़ा में भी बुधवार को जमीन की खुदाई कराई है। इस जमीन पर बड़े-बड़े गड्ढे बनाकर कूड़ा डंप करने की तैयारी की जा रही है। बुधवार को नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां दिन भर काम करती रही। हालांकि निगम अधिकारी अभी इस साइट को लोगों से छिपा रहे हैं। उनकी आशंका है कि कहीं यहां भी लोगों का विरोध शुरू न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed