{"_id":"6154b9318ebc3e62906b3e2a","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd22683957","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार से बच्चा अगवा किया फिर खुद चौकी पहुंची महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार से बच्चा अगवा किया फिर खुद चौकी पहुंची महिला
विज्ञापन

गाजियाबाद। लालकुआं के कृष्णा विहार से मंगलवार शाम एक महिला ने दो साल के बच्चे को अगवा कर लिया। सूचना पर पुलिस रातभर इलाके में दौड़ती रही। घर के आसपास पुलिस का सायरन बजता देख महिला के हाथ-पांव फूल गए, जिसके चलते सुबह 7 बजे वह खुद ही बच्चे को लेकर चौकी पहुंच गई। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया, लेकिन बच्चा मिलने के कारण पीड़ित दंपती ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। जिसके चलते पुलिस ने महिला को छोड़ दिया। पुलिस ने बच्चे के अपहरण की घटना से इनकार किया है।
सीतापुर निवासी दीपेंद्र कुमार कृष्णा विहार कॉलोनी में पत्नी रीना व दो वर्षीय इकलौते बेटे प्रभात के साथ रहते हैं। फैक्टरी में काम करने वाले दीपेंद्र ने बताया कि उनकी पत्नी रीना मंगलवार शाम करीब 6 बजे बाजार से सामान लेने गई थी। उसने पड़ोसन से बच्चे का ध्यान रखने को कहा, लेकिन बेटा उसके पीछे-पीछे चला गया। घर पहुंचने पर बेटा नहीं मिला तो रीना के होश उड़ गए। उसने उन्हें सूचना दी। डेढ़ घंटे खोजबीन करने के बाद भी सुराग न लगने पर पुलिस को सूचना दी। अपहरण की सूचना से पुलिस दौड़ पड़ी और लालकुआं इलाके में कांबिंग शुरू कर दी।
इसकी मां को जानती हूं....कहकर ले गई महिला
बाजार में भटकते बच्चे को एक दुकानदार ने अपने पास बैठा लिया। थोड़ी देर बाद एक महिला उसके पास आई और बच्चे की मां को जानने की बात कहते हुए उसे साथ ले गई। पुलिस ने बाजार में कांबिंग की तो दुकानदार ने यह बात बताई। इसके बाद महिला की तलाश शुरू कर दी गई। दीपेंद्र का कहना है कि रातभर पुलिस ढूंढती रही, जिसके चलते महिला डर गई और बच्चे को लेकर चौकी पहुंच गई।
विज्ञापन
आरोपी महिला के 8 बच्चे हुए, सभी मर गए
पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके 8 बच्चे हुए थे, लेकिन कोई भी जिंदा नहीं बचा। उसने बताया कि उसका मकसद बच्चा चुराना नहीं था। वह बच्चे को अपने साथ इसलिए ले गई थी कि जब उसके मां-बाप मिलेंगे तो वह उन्हें लौटा देगी। कविनगर एसएचओ अब्दुल रहमान सिद्दीकी का कहना है कि महिला ने बच्चा अगवा करने से इनकार किया है। साथ ही पीड़ित दंपती ने भी कार्रवाई से इनकार किया है। महिला की डिटेल इकट्ठा कर उसे छोड़ दिया गया।