फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

चौकी के बराबर में दो दुकानों से एक करोड़ के मोबाइल चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
चौकी के बराबर में दो दुकानों
विज्ञापन

से एक करोड़ के मोबाइल चोरी
गाजियाबाद। बेखौफ बदमाशों ने नवयुग मार्केट में पुलिस चौकी के बराबर में स्थित की दो दुकानों के शटर उखाड़कर करीब एक करोड़ रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए। बदमाशों ने पड़ोस की दो दुकानों में भी वारदात की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। बुधवार सुबह दुकानों के शटर उखड़े देख व्यापारियों को घटना का पता चला। व्यापारियों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर हंगामा किया। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल मौके पर पहुंचे और घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया तब व्यापारी शांत हुए।
चंद्रपुरी निवासी सुमित त्यागी की नवयुग मार्केट में दुर्गा भाभी चौक के सामने मोबाइल की दो दुकानें हैं। सोमवार रात साढ़े 9 बजे वह दुकान बंद करके गए थे, जबकि मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के कारण दुकानें बंद रखीं। बुधवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे उनकेपरिचित ने दुकान का शटर उखड़ा देख उन्हें सूचना दी। उन्होंने जाकर देखा तो दोनों दुकानों से 400 मोबाइल गायब थे, जिनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। उनका कहना है कि चोरी हुए मोबाइल की संख्या ज्यादो हो सकती है। रजिस्टर से चेक कर अभी सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन

दो दुकानों की शटर उठाने में नाकाम रहे चोर
चोरों ने तड़के करीब 3.48 बजे दुकान में घुसे और करीब 4.15 बजे वारदात कर भाग गए। चोरों ने सुमित त्यागी की दुकानों के अलावा पड़ोस में ही शरद और राहुल वर्मा की मोबाइल शॉप में भी चोरी की कोशिश की। दोनों दुकानों के शटर तो उन्होंने उखाड़ लिए, लेकिन उसे ऊपर नहीं उठा सके। जिसके चलते वहां घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
एसपी सिटी मौके पर पहुंचे तो गुस्साए व्यापारियों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चौकी के पास ही बदमाश वारदात कर गए, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। जबकि दुर्गा भाभी चौक पर रात में पुलिस तैनात रहती है। इसके बाद व्यापारियों से एसएसपी से मिलकर घटना के खुलासे की मांग की। एसएसपी ने कहा कि क्राइम ब्रांच समेत चार टीमों को लगाया गया है।
वारदात करने गाजियाबाद आ पहुंचा मेवाती गैंग
- दिल्ली, रुद्रपुर और मेरठ में साढ़े चार करोड़ के मोबाइल चुरा चुका है गिरोह
- घटना का तरीका और ब्रेजा कार के इस्तेमाल के चलते रडार पर आया मेवाती गैंग
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। नवयुग मार्केट में दो दुकानों से एक करोड़ के मोबाइल मेवाती गैंग ने चुराए हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है। पुलिस का कहना है कि गैंग पूर्व में दिल्ली, मेरठ और रुद्रपुर में वारदात कर चुका है। इन स्थानों पर भी बदमाशों ने वही तरीका अपनाया, जो गाजियाबाद में इस्तेमाल किया। इसके अलावा सभी स्थानों पर चोर ब्रेजा कार से ही आए थे।
एक दुकान से डीवीआर उखाड़ी, दूसरी में कैद हुए
सुमित त्यागी की दोनों दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। बदमाश वारदात करने के बाद एक दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर तो उखाड़कर ले गए, लेकिन दूसरी दुकान में लगे कैमरों में कैद हो गए। तड़के 3.48 बजे ब्रेजा कार से तीन बदमाश उतरे। रॉड आदि से शटर उखाड़ा और बोरों में मोबाइल भरकर ले गए। दो बदमाश कार में मौजूद बताए जा रहे हैं।
पुलिस की रेकी कर वारदात को दिया अंजाम
आमतौर पर बदमाश पीड़ित की रेकी करके वारदात को अंजाम देते हैं, लेकिन नवयुग मार्केट में घटना करने से पहले बदमाशों ने पुलिस की रेकी की। बताया गया कि घटना से 10 मिनट पहले तक पुलिस दुर्गा भाभी चौक पर मौजूद थी। जैसे ही पुलिस वहां से हटी, उनके 10 मिनट बाद बदमाश आ धमके और वारदात कर डाली।

जेल से छूटे बदमाशों को ढूंढ रही पुलिस
पुलिस के मुताबिक दिल्ली, मेरठ, रुद्रपुर में मेवाती गैंग करीब साढ़े 4 करोड़ के मोबाइल चोरी कर चुका है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी घटनाएं की हैं। दिल्ली स्पेशल सेल ने गैंग के कुछ बदमाशों को जेल भी भेजा था, जिनमें से कुछ जमानत पर छूट चुके हैं। पुलिस ऐसे बदमाशों की गतिविधियां देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed