{"_id":"6154b7c98ebc3eab7d383671","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd226837627","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में 250 करोड़ की 350 संपत्तियां खरीदने का मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में 250 करोड़ की 350 संपत्तियां खरीदने का मिलेगा मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र में 250 करोड़ की
350 संपत्तियां बेचेगा जीडीए
गाजियाबाद। नवरात्र में जीडीए की आवासीय, व्यावसायिक के साथ औद्योगिक संपत्तियां खरीदने का शहरवासियों को अवसर मिलेगा। संपत्तियों की बिक्री पर बीते डेढ़ माह से लगे ब्रेक के बाद जीडीए नवरात्र में फिर से नीलामी प्रक्रिया शुरू करेगा। नीलामी में 250 करोड़ से अधिक की 350 आवासीय और व्यावसायिक बेची जाएंगी। इसमें सबसे ज्यादा करीब 170 संपत्तियां मधुबन-बापूधाम योजना की हैं।
मधुबन में 130 व्यावसायिक भूखंड
सर्वाधिक लैंडबैंक होने के कारण जीडीए की आगामी योजनाओं का केंद्र मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना हैं। योजना के सी-पॉकेट में शामिल करीब 130 व्यावसायिक भूखंड नीलाम किया जाएगा। वहीं, योजना में 24 औद्योगिक भूखंड, आठ फार्मा भूखंड, चार प्राइमरी स्कूल भूखंड, एक नर्सिंग हॉस्टल भूखंड सहित बैंक ऑफिस, पेट्रोल पंप के भूखंड शामिल हैं। बहुमंजिला आवासीय योजना में यहां चार मंजिला एलआईजी खाली भवनों की संख्या करीब 161, दो बीएचके ए-टाइप फ्लैट 157, दो बीएचके टाइप-बी फ्लैट 140, तीन बीएचके टाइप-ए फ्लैट 140, तीन बीएचके टाइप-बी फ्लैट 100, तीन बीएचके स्टडी टाइप-ए फ्लैट 46 और तीन बीएचके स्टडी टाइप-बी के 15 फ्लैट खाली हैं।
विभिन्न योजनाओं में 1968 फ्लैट खाली
जीडीए की विभिन्न योजनाओं में 1968 फ्लैट शामिल हैं। जीडीए की मधुबन-बापूधाम के अलावा इंद्रप्रस्थ और कोयल एंक्लेव योजना के एक से दो बीएचके के फ्लैट शामिल हैं। वहीं, चंद्रशिला योजना के फ्लैट के साथ इंदिरापुरम में न्यायखंड योजना में चार मंजिला एमआईजी, तीन मंजिला मिनी एमआईजी भवन हैं। विभिन्न योजना में मिनी एमआईजी व दो बीएचके के फ्लैट की कीमत 19.29 से 52.28 लाख तक है। वहीं, तीन बीएचके की कीमत 60 लाख से 69 लाख के बीच में हैं।
विज्ञापन
पिछले एक साल में 550 करोड़ की बिकी 1595 संपत्तियां
जीडीए की नीलामी प्रक्रिया पर भले ही बीते डेढ़ माह से ब्रेक लगा हो, लेकिन उससे पहले बीते एक साल में जीडीए की महामारी होने के बावजूद बंपर संपत्तियां बिकीं। बीते एक साल में जीडीए को करीब 550 करोड़ की 1595 संपत्तियों की बिक्री में सफलता हासिल हुई। इनमें सबसे ज्यादा 731 संपत्तियों मधुबन बापूधाम में बिकीं। इनमें 320 ईडब्ल्यूएस भवन, 321 भूखंड़ों की आवासीय योजना को लोगों ने हाथों हाथ लिया। इसके अलावा विभिन्न नीलामी प्रक्रिया में करीब 90 भूखंडों की नीलामी में बिक्री हुई।
जल्द होगी घोषित नीलामी की तिथि
नीलामी की तिथि जल्द घोषित कर दी जाएगी। नीलामी प्रक्रिया में 190 भूखंडों के अलावा विभिन्न योजनाओं के फ्लैटों को शामिल किया जाएगा।
- सीपी त्रिपाठी, अपर सचिव, जीडीए
नीलामी में शामिल योजनावार संपत्तियां
योजना संपत्ति
मधुबन बापूधाम - 130
इंदिरापुरम योजना - 124
इंद्रप्रस्थ योजना - 52
नंदग्राम - 18
गोविंदपुरम - 19
कोयल एंक्लेव - 19