{"_id":"614399018ebc3eb2691a745d","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd226019356","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट ड्राइव के बहाने कर्मचारी को बंधक बना स्कॉर्पियो लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेस्ट ड्राइव के बहाने कर्मचारी को बंधक बना स्कॉर्पियो लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्ट ड्राइव के बहाने कर्मचारी को बंधक बना स्कॉर्पियो लूटी
गाजियाबाद। सिहानी गेट के न्यू आर्य नगर में कार खरीदने के बहाने आए दो बदमाश टेस्ट ड्राइव के दौरान कर्मचारी को बंधक बनाकर स्कॉर्पियो लूटकर ले गए। बदमाश ढाई घंटे तक कर्मचारी को सड़कों पर घुमाते रहे और फिर उसे हापुड़ के हाफिजपुर थानाक्षेत्र में फेंककर फरार हो गए। घटना का पता लगने पर कार सेल-परचेज का दफ्तर चलाने वाले मालिक ने सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के मुताबिक दोनों बदमाश दफ्तर पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए, जिसके आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र में दूधेश्वरनाथ मंदिर के पास रहने वाले ओमप्रकाश का कहना है कि सिहानी गेट न्यू आर्यनगर चौराहे पर उनका बेेटा कुलदीप ठाकुर अपने साथी दीपक बलेचा के साथ गाड़ियों की सेल-परचेज का काम करता है और वहीं पर दफ्तर है। दफ्तर पर राजनगर सेक्टर-7 निवासी राजेश त्यागी की गाड़ियां भी खड़ी थीं। बुधवार शाम करीब पौने 4 बजे दो युवक कार खरीदने के बहाने दफ्तर पर आए। उन्होंने राजेश त्यागी की स्कॉर्पियो पसंद की और टेस्ट ड्राइव कराने की मांग की। कुलदीप ने अपने कर्मचारी मन्नू निवासी नंदग्राम को टेस्ट ड्राइवर के लिए दोनों युवकों के साथ भेज दिया। कुलदीप के मुताबिक आरोपी पहले मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र में गाड़ी घुमाते रहे। मन्नू को कॉल करने पर उसने बताया कि दोनों युवक मिस्त्री से गाड़ी की जांच करा रहे हैं।
इसके बाद पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया कर्मचारी
कुलदीप ठाकुर के मुताबिक इसके बाद दोनों युवक फिर से टेस्ट ड्राइव करने लगे। इसी बीच उन्होंने मन्नू को गन प्वाइंट पर बंधक बना लिया और करीब ढाई घंटे तक उसे सड़क पर घुमाते रहे। इसके बाद बदमाश हापुड़ की तरफ मुड़ गए। टोल प्लाजा से बचने के लिए बदमाश संपर्क मार्गों से गए और हाफिजपुर थानाक्षेत्र में मन्नू को गाड़ी से फेंककर फरार हो गए। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि बदमाश स्थानीय हैं, क्योंकि उन्हें रास्तों की जानकारी थी।
विज्ञापन
अंग्रेजी में बात कर रहे थे बदमाश
कुलदीप ठाकुर का कहना है कि दोनों बदमाश अच्छे खासे परिवार से लग रहे थे। वह बीच-बीच में अंग्रेजी में बात कर रहे थे। दोनों बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। सीओ द्वितीय अवनीश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर सिहानी गेट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।