फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

सड़क, सीवर, नालों पर 100 करोड़ रुपये खर्च करेगा निगम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
सड़क, नालों पर 100 करोड़ खर्च करेगा नगर निगम
विज्ञापन

- टेंडर प्रक्रिया शुरू, अक्तूबर में शुरू होंगे कार्य
- 15वें वित्त आयोग के कार्यों को मिली हरी झंडी
- सबसे ज्यादा जल निकासी के इंतजाम पर होगा खर्च
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव से पहले नगर निगम भी शहर के लोगों को बंपर सौगातें देगा। शहर की सड़कों और जल निकासी के लिए नालों के निर्माण पर निगम का निर्माण विभाग 100 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करेगा। 15वें वित्त आयोग के फंड से होने वाले इन निर्माण कार्यों को हरी झंडी मिल जाने के बाद निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सबसे ज्यादा रकम जल निकासी के लिए नालों को बनाने पर खर्च की जाएगी।
महापौर आशा शर्मा की अध्यक्षता वाली कमेटी ने करीब डेढ़ माह पूर्व निर्माण, जलकल और स्वास्थ्य विभाग को बजट आवंटित किया था। इसके बाद निर्माण कार्यों के प्रस्तावों को तैयार किया गया। इनमें आरसीसी नालों के निर्माण, सड़कों का पुनर्निर्माण के अलावा नगर निगम के चंद्रपुरी स्थित एमबी गर्ल्स स्कूल और इसकी पांच शाखाओं के जीर्णोद्धार पर भी करीब पांच करोड़ से ज्यादा का फंड खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

शहीदनगर नाले की मरम्मत पर सबसे ज्यादा खर्च होंगे पैसे
निगम ने शहीदनगर नाले पर सबसे ज्यादा फंड खर्च करने की प्लानिंग की है। गणेशपुरी के कोेने से एकता पुलिया के बीच नाले की रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य और दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स से सड़क निर्माण कराने पर निगम 7.11 करोड़ खर्च करेगा। नूरनगर से संगम विहार होते हुए नंदेश्वर महादेव मंदिर के सामने से सिटी फॉरेस्ट तक आरसीसी नाला बनाने पर भी निगम 5.87 करोड़ खर्च करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बड़े कार्यों पर खर्च होगा फंड
- वार्ड-2 के राहुल विहार में आरसीसी नाला निर्माण पर एक करोड़।
- वार्ड-4 की माता कॉलोनी में आरसीसी नाला, सड़क निर्माण पर 45 लाख।
- वार्ड-7, खैराती नगर में आरसीसी नाला निर्माण पर 1.21 करोड़ रुपये।
- वार्ड-7 के बिहारीपुरा में आरसीसी नाला निर्माण, इंटरलॉकिंग टाइल्स पर 55 लाख।
- नंदग्राम आश्रम रोड आरसीसी नाले के निर्माण पर 57.60 लाख रुपये।
- डीएलएफ कॉलोनी में सड़क और नाली निर्माण पर 40 लाख रुपये।
- मोरटा में आरसीसी सड़क और नाला निर्माण पर 4.41 करोड़ रुपये।
- रेतमंडी में आरसीसी नाला निर्माण पर 1.77 करोड़ रुपये।
- वार्ड-18 में राज गैस एजेंसी से रजापुर फ्लाईओवर तक 1.19 करोड़ से आरसीसी नाला निर्माण।
- शंकर विहार व कृष्णा विहार की आंतरिक सड़कों और नाली निर्माण पर 2.02 करोड़ खर्च होंगे।
इन कॉलोनियों में भी होंगे विकास कार्य
डूंडाहेड़ा, हर्षा कंपाउंड, कृष्णानगर, राधा कृष्ण कॉलोनी, बहरामपुर, संदीप गार्डन, साहिबाबाद गांव सौर ऊर्जा मार्ग, मानसरोवर पार्क, बम्हेटा, कड़कड़ मॉडल, मरियम नगर, नंदग्राम, श्यामपार्क मेन, विवेकानंद नगर, श्याम एंकलेव, वैशाली, लाजपत नगर, श्याम पार्क एक्सटेंशन, गांधी नगर, कैला भट्ठा, नूरनगर।

दिवाली से पहले शुरू होंगे कार्य
15वें वित्त आयोग के फंड से सभी वार्डों के प्रमुख विकास कार्यों को कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दिवाली से पहले सभी वार्डों में निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। नए साल में शहर को जलभराव से निजात के साथ-साथ बेहतर सड़कें भी मिलेंगी।
- आशा शर्मा, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed