फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

बेकाबू मिली ट्रक ने कई वाहन रौंदे, पांच घायल, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
बेकाबू मिनी ट्रक ने कई वाहन रौंदे, पांच घायल, एक की मौत
विज्ञापन

गाजियाबाद। जीटी रोड पर बुधवार दोपहर एसपी सिटी कार्यालय के पास एक मिनी ट्रक बेकाबू हो गया। कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद वह डिवाइडर से टकराकर रूक गया। इस दौरान लोगों में भगदड़ मच गई। मिनी ट्रक की चपेट में आकर बाइक, स्कूटी व दो रिक्शा क्षतिग्रस्त होने से पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद जीटी रोड पर भीषण जाम लग गया। दो घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका।
बुधवार दोपहर करीब तीन बजे जीटी रोड पर लालकुआं की तरफ से मोहननगर की ओर जा रहा मिनी ट्रक अनियंत्रित हो गया। मिनी ट्रक आपने सामने आए वाहनों को टक्कर मारता हुआ आगे बढ़ता गया, जिससे सड़क पर लोगों में भगदड़ मच गई। मिनी ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार वकील व उसका साथी जमशेद अली, रिक्शा चालक जगन्नाथ व प्रेमपाल तथा स्कूटी सवार अशफाक घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद मिनी ट्रक डिवाइडर से टकराकर रूका तो चालक उससे कूदकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान वकील निवासी सेक्टर-2 वैशाली की मौत हो गई। नगर कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि मृतक के साथी अशफाक निवासी ज्ञानखंड थर्ड इंदिरापुरम की तहरीर पर मिनी ट्रक के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अशफाक का कहना है कि वह अपने साथी वकील के साथ लालकुआं से मोहननगर की तरफ जा रहे थे, तभी बेकाबू मिनी ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जीटी रोड पर लगा तीन किलोमीटर लंबा जाम
घटना के बाद जीटी रोड पर मॉडल टाउन से लेकर हापुड़ मोड़ के बीच करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। चौधरी मोड़ सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। देखते ही देखते जाम ने भीषण रूप ले लिया, जिसमें वाहनों की कतारों के बीच लोग फंस गए। मिनी ट्रक को क्रेन के जरिये सड़क से हटाने के बाद थाना पुलिस व ट्रैफिक पुलिस को यातायात सुचारू करने में दो घंटे लग गए। नगर कोतवाल का कहना है कि आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed