फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

कुछ और दिन कर पाएंगे बिना टोल डीएमई पर सफर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
कुछ और दिन कर पाएंगे बिना टोल डीएमई पर सफर
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अभी कुछ दिन और वाहन चालक बिना टोल दिए सफर कर पाएंगे। एनएचएआई ने टोल लागू करने के लिए दरें तो तय कर दी हैं, लेकिन सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से अभी इस पर सहमति नहीं मिली है। ऐसे में 15 सितंबर से टोल लगने की संभावना है।
एनएचएआई ने अप्रैल 2021 में ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया था। इस पर टोल बूथ बनाकर टैक्स वसूलने का ट्रायल भी हो चुका है। एनएचएआई ने टोल टैक्स वसूलने के लिए प्रस्ताव बनाकर मंत्रालय को भेजा था। हालांकि अभी चिपियाना आरओबी का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है, जिसकी वजह से यहां आकर वाहन जाम में फंस जाते हैं। यहां एक्सप्रेसवे की लेन अभी चालू नहीं हो पाई हैं। इसके अलावा दिल्ली बॉर्डर पर एक्सप्रेसवे पर किसान धरने पर बैठे हैं और यहां भी ट्रैफिक बाधित हो जाता है। ऐसी स्थिति में टोल टैक्स वसूलने पर सहमति नहीं मिल पाई थी। एनएचएआई ने एक सितंबर से डीएमई पर टोल वसूली शुरू कराने की प्लानिंग की थी, लेकिन सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से अभी तक सहमति नहीं मिली है। ऐसे में इस एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालक कुछ दिन और बिना टोल टैक्स चुकाए मुफ्त में सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली से मेरठ के बीच देना पड़ सकता है 140 रुपये टोल
एनएचएआई की ओर से मंत्रालय को भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक, सराय काले खां दिल्ली से मेरठ के बीच तक का सफर करने वाले हल्के वाहन को 140 रुपये टोल टैक्स देना पड़ सकता है। भारी वाहनों के लिए यह शुल्क 225 रुपये तक हो सकता है। एनएचएआई ने प्रति किमी की न्यूनतम दर 1.65 रुपये और अधिकतम दर 2.35 रुपये प्रस्तावित की है। इसके औसत के आधार पर दूरी के हिसाब से टोल की दरें तय की गई हैं। इंदिरापुरम से मेरठ तक 95 रुपये, डूंडाहेड़ा से 75 रुपये, डासना से 60 रुपये, रसूलपुर सिकरोड से 45 रुपये और भोजपुर से मेरठ तक 20 रुपये टोल के रूप में चुकाने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तारीख तय नहीं
डीएमई पर टोल टैक्स वसूलने की तारीख अभी तय नहीं है। टोल की दरों का प्रस्ताव बनाकर मंत्रालय को भेजा हुआ है। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। मंत्रालय की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद प्रक्रिया को पूरा कर इसे लागू करने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
- मुदित गर्ग, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed