फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

रक्षा मंत्रालय पहुंचा मामला, राजनगर एक्स. से हटेगा दूसरा डंपिंग ग्राउंड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
रक्षा मंत्रालय पहुंचा मामला, राजनगर
विज्ञापन

एक्स. से हटेगा दूसरा डंपिंग ग्राउंड
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की मिगसन सोसायटी के पास नगर निगम के डंपिंग ग्राउंड का मामला रक्षा मंत्रालय तक पहुंच गया है। डंपिंग ग्राउंड के चलते सोसायटी के लोगों को गंदगी और बदबू की परेशानी झेलने को विवश हैं। दूसरी ओर हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से उड़ने वाले हरक्युलिस और ग्लोबमास्टर विमानों को डंपिंग ग्राउंड के आसपास पक्षियों से खतरे की संभावना जताते शिकायत की गई है। मामला रक्षामंत्रालय तक पहुंचने के बाद निगम प्रशासन ने डंपिंग ग्राउंड को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता कुणाल सोनी ने डिफेंस सेक्रेटरी को शिकायत करते हुए एयरफोर्स स्टेशन के रनवे से करीब छह किलोमीटर की दूरी पर बने अस्थायी डंपिंग ग्राउंड से विमानों को खतरे की बात कही थी। ऐसे में रक्षा मंत्रालय की ओर से जिला प्रशासन से डंपिंग ग्राउंड को दूसरी जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए अब नगर निगम प्रशासन ने डंपिंग ग्राउंड को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश का कहना है कि मिगसन सोसायटी के पास बने डंपिंग ग्राउंड को जल्द हटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed