फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

क्लोन चेक बना यति नरसिंहानंद के खाते से निकाले 5.13 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
क्लोन चेक बना यति नरसिंहानंद
विज्ञापन

के खाते से निकाले 5.13 लाख
गाजियाबाद। क्लोन चेक बनाकर डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती के खाते से 5.13 लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। घटना का पता लगने पर महंत और उनके समर्थक यूनियन बैंक की नगर निगम शाखा में पहुंच गए। चेक बुक रिसीव किए बिना चेक का इस्तेमाल होने पर बैंक में जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। महंत ने बैंक कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। महंत की तहरीर पर सिहानी गेट पुलिस ने बैंककर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
महंत यति नरसिंहानंद ने बताया कि उनका खाता यूनियन बैंक की नगर निगम शाखा में है। वह कभी इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं करते। इसलिए उन्होंने अपने खाते से कोई ईमेल आईडी भी लिंक नहीं कराई। महंत का कहना है कि 20 अगस्त से उनके खाते से रकम निकल रही है। घटना का लगने पर यति नरसिंहानंद मंगलवार को बैंक पहुंचे। वहां जांच में पता चला कि उनके खाते में तीन चेक के जरिये 5 लाख 13 हजार रुपये निकाल लिए गए। बैंककर्मियों की मिलीभगत से खाते से रकम निकालने के आरोप लगाते हुए महंत और उनके समर्थकों ने बैंक में हंगामा किया। सिहानी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आश्वासन देकर मामला शांत किया।
विज्ञापन

चेकबुक बैंक में सुरक्षित, क्लोन चेक से निकाली रकम
महंत का कहना है कि उनके खाते पर यूनियन बैंक ने करीब एक साल पहले चेकबुक जारी की थी, लेकिन उन्होंने उसे रिसीव नहीं की थी। चेकबुक बैंक में सुरक्षित रखी मिली और उसके चेक भी ज्यों के त्यों थे। इससे साफ है कि चेक का क्लोन बनाकर रकम निकाली गई है। महंत के मुताबिक, दो चेक सूरत और एक चेक पुणे में कैश कराया गया। सीओ द्वितीय अवनीश कुमार का कहना है कि महंत की तहरीर पर बैंककर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed