{"_id":"611812af8ebc3edfc777f9ae","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2241575119","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालकिले पर ध्वजारोहण के दौरान बीच रास्ते रोकी जाएंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालकिले पर ध्वजारोहण के दौरान बीच रास्ते रोकी जाएंगी ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकिले पर ध्वजारोहण के दौरान बीच रास्ते रोकी जाएंगी ट्रेनें
गाजियाबाद। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह के दौरान ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान लाल किले के पास से ट्रेनें नहीं गुजरेंगी। इसकी वजह से दिल्ली-गाजियाबाद के बीच चलने वाली ईएमयू 15 अगस्त को रद्द रहेगी। वहीं लंबी दूरी की कई ट्रेनों को बीच रास्ते में रोका जाएगा। ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न होने के बाद ट्रेनों का आवागमन बहाल होगा। इसकी वजह से रविवार को रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार के मुताबिक 15 अगस्त रविवार को ट्रेन संख्या 04486 दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू का संचालन रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या- 02225 आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस और 04042 देहरादून-दिल्ली मसूरी स्पेशल को साहिबाबाद से तिलक ब्रिज होते हुए पुरानी दिल्ली स्टेशन की बजाय नई दिल्ली जंक्शन भेजा जाएगा। इसी तरह ट्रेन संख्या- 04339 बुलंदशहर-तिलक ब्रिज, 04404 सहारनपुर-दिल्ली और 05910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ स्पेशल को रास्ते में रोका जाएगा। ट्रेन संख्या 04048 दिल्ली-कोटद्वार स्पेशल को निर्धारित समय के स्थान पर
8:30 बजे और 05484 दिल्ली-अलीपुरद्वार स्पेशल को 8:50 बजे रवाना किया जाएगा। इसके अलावा लोनी रूट पर चलने वाली 04401 दिल्ली-शामली-सहारनपुर स्पेशल दिल्ली से सुबह 9:00 बजे रवाना होगी और शामली स्टेशन पर ही इस ट्रेन को टर्मिनेट कर दिया जाएगा। यही से यह ट्रेन वापसी की यात्रा शुरू करेगी।