{"_id":"611812088ebc3ee067779f95","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2241573190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक को जीवित दिखा 35 लाख में बेच दिया मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक को जीवित दिखा 35 लाख में बेच दिया मकान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतक को जीवित दिखा 35 लाख में बेच दिया मकान
गाजियाबाद। संजयनगर सेक्टर-23 में तीन साल पहले मर चुके शख्स को जीवित दिखाकर 35 लाख में उसका मकान बेचने का मामला सामने आया है। दिल्ली के दलाल और उसके साथी ने यह फर्जीवाड़ा लोनी के पीओपी कारोबारी के साथ किया है। मकान पर कब्जा लेने जाने पर फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। पीड़ित कारोबारी ने मधुबन बापूधाम थाने में दलाल और मकान के फर्जी मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
लोनी के बलराम नगर निवासी विवेक कुमार जैन का कहना है कि वह दिल्ली के मौजपुर में पीओपी का कारोबार करते हैं। उनकी मुलाकात दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी दलाल से हुई। उसने मधुबन बापूधाम के संजयनगर सेक्टर-23 में तीन मंजिला मकान का ग्राउंड फ्लोर बिक्री के लिए बताया। देखने के बाद प्रॉपर्टी पसंद आ गई, जिसका सौदा 35 लाख रुपये में हो गया। विवेक कुमार जैन का कहना है कि उन्होंने हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस से होम लोन करा लिया। 19 जुलाई को 29 लाख 12 हजार 345 रुपये का चेक भी मालिक के नाम बन गया। इसके बाद 23 जुलाई को उन्होंने 3.98 लाख रुपये आरटीजीएस और 1.89 लाख रुपये कैश दिया। कारोबारी का कहना है कि तीन अगस्त को प्रॉपर्टी का बैनामा भी हो गया, इस दौरान उन्होंने 29.12 लाख का चेक भी दे दिया। कारोबारी का कहना है कि वह मकान पर कब्जा लेने गए थे तो वहां ताला लगा हुआ था। ऊपरी मंजिल पर रहने वाले लोगों से पूछताछ की तो उनके होश उड़ गए। पड़ोसियों ने बताया कि मकान के मालिक की तीन साल पहले ही मौत हो चुकी है।
दलाल का नाम-पता मालूम न फर्जी मालिक का
कारोबारी का कहना है कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है। मकान रामलाल के नाम पर था, लेकिन उनकी तीन साल पहले ही मौत हो चुकी है। दलाल ने अपने साथी को रामलाल बनाया। उसने मकान दिखाया और फिर बैनामा भी किया। 35 लाख रुपये हड़पकर दोनों फरार हो गए। मधुबन बापूधाम एसएचओ देवपाल पुंडीर ने बताया कि अज्ञात दलाल और फर्जी रामलाल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल नंबर के आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।