{"_id":"61157e818ebc3e77567cccd0","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd224039316","type":"story","status":"publish","title_hn":"१७ घंटे बंद रही सेवी विला डे की लिफ्ट, १४वीं मंजिल तक सीढ़ियों से चढ़कर पहुंचे बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
१७ घंटे बंद रही सेवी विला डे की लिफ्ट, १४वीं मंजिल तक सीढ़ियों से चढ़कर पहुंचे बुजुर्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 घंटे बंद रही सेवी विले डे की लिफ्ट, 14वीं मंजिल तक सीढ़ियों से चढ़कर पहुंचे बुजुर्ग
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की सेवी विले डे सोसायटी के बी-टावर की लिफ्ट खराब हो गई। 17 घंटे तक लिफ्ट बंद रही और 14वीं मंजिल तक लोगों को सीढ़ियों से चढ़कर आना-जाना पड़ा। सोसायटी के निवासियों का कहना है कि बिल्डर लिफ्ट का समय पर मेंटेनेंस नहीं करा रहा है। इसकी वजह से बीते 15 दिन में तीन बार लिफ्ट खराब हो चुकी है।
सेवी विले डे के बी-ब्लॉक में एक ही लिफ्ट संचालित है। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे लिफ्ट अचानक खराब हो गई। गनीमत रही कि उस दौरान लिफ्ट में कोई व्यक्ति नहीं था। इसके बाद लिफ्ट पर खराब होने की सूचना चस्पा कर दी गई। सोसायटी के निवासियों ने इसकी सूचना ट्विटर पर दी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद सुबह तक लिफ्ट को ठीक नहीं कराया गया। सुबह फिर से लोगों को सीढ़ियों से नीचे उतरकर ड्यूटी पर जाना पड़ा। दोपहर करीब ढाई बजे लिफ्ट ठीक को ठीक कराकर संचालन शुरू कराया गया। उनका कहना है कि बिल्डर ने लिफ्ट के मेंटेनेंस के लिए एक कंपनी को सालाना ठेका (एएमसी) दिया हुआ था, लेकिन कुछ माह पहले यह कांट्रेक्ट खत्म होने के बाद नवीनीकरण नहीं किया। अब एक स्थानीय मैकेनिक को लिफ्ट के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी दे दी गई है। यह मैकेनिक सिर्फ तब आता है जब लिफ्ट खराब हो जाती है। उनका कहना है कि लिफ्ट फ्लोर से ऊपर या नीचे ही रुक जाती है। इसकी वजह से यहां दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
---------
लिफ्ट के खराब होते ही इसकी जानकारी बिल्डर को दे दी गई थी। मैंने ट्विटर पर भी पोस्ट की, इसके बाद भी सुबह तक लिफ्ट ठीक नहीं कराई गई। सोसायटी में आए दिन लिफ्ट खराब रहती है। बिल्डर मेंटेनेंस चार्ज वसूलने के बावजूद सुविधाएं नहीं दे रहा है। - प्रशांत गौतम, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
सोसायटी के सभी टावरों में लिफ्ट खस्ताहाल है। उनका समय पर मेंटेनेंस नहीं कराया जा रहा है। बी-टावर में दो लिफ्ट लगी हैं, लेकिन संचालन सिर्पु एक का किया जा रहा है। करीब 10 दिन पूर्व एक परिवार के लोग लिफ्ट खराब होने की वजह से करीब एक घंटे तक उसमें फंस गए थे। - नीलाद्रि दुबे, स्थानीय निवासी